विदेश

माल्या को नही कर सकते डिपोर्ट, लेकिन जांच में करेंगे मदद : ब्रिटेन

भारतीय बैंको से करोड़ो रूपए कर्ज लेकर विदेश भाग जाने वाले विजय माल्या को वापस भारत लाने की भारत सरकार की कोशिश नकाम होती नजर आ रही है। जी हां, हाल ही में भारत सरकार ने ब्रिटिश हाई कमीशन को एक पत्र लिखकर माल्या के प्रत्यर्पण की बात कही थी।

विजय माल्या
विजय माल्या

Source

इसी के जवाब में ब्रिटिश सरकार ने कहा कि वह विजय माल्या का प्रत्यर्पण नही कर सकते। माल्या एनआरआई हैं और उनके पास 1992 से ब्रिटेन का रेजीडेंसी परमिट है।

हांलाकि ब्रिटेन की कैमरन सरकार ने यह कहा है कि वह माल्या पर लगे आरोपों पर गंभीर हैं और जांच में भारत की पूरी मदद की जाएगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button