वीमेन टॉक

ये कुछ सवाल जो आज के समय में किसी भी महिला से नहीं पूछे जाने चाहिए

ये सवाल सिर्फ महिलाओं से ही क्यों पूछे जाते है?


Questions only asked to women: आज भले ही हमारे देश की महिलाएं घर की चार दीवारी से बाहर निकल कर काम करने लगी हो, अपने पैरों पर खड़ी हो गयी हो। लेकिन आज भी हमारे समाज में लड़के और लड़कियों के बीच कितना भेदभाव किया जाता है ये शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अगर हम आपको ये बताने बैठे गए तो पूरा आर्टिकल इसी में निकल जायेगा। अगर आपको लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव देखना है तो ये कोई बड़ी चीज नहीं है ये तो आपको अपने घर पर और हर कदम देखने को मिल जाएगी। क्योंकि ये भेदभाव कहीं और से नहीं बल्कि हमारे घरों से ही शुरू होता है और पूरी ज़िंदगी भर चलता है। ये भेदभाव आपको तब भी नजर आता है जब हमारा समाज औरतों से या लड़कियों से कुछ अजीबो-गरीब सवाल पूछता है। ये सवाल अजीबो-गरीब नहीं होते, इनको ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि हमारे समाज में ये सवाल सिर्फ लड़कियों से ही पूछे जाते है। जो अब नहीं पूछे जाने चाहिए। तो चलिए आज जानते है लड़कियों से पूछे जाने वाले अजीबो-गरीब सवालों के बारे में।

शादी: आज के समय में लड़कियों को सबसे ज्यादा परेशान करना वाला सवाल है शादी। कोई पूछता है शादी कब कर रही हो, तो कोई बोलता है शादी के बारे में क्या ख्याल है, और अगर अपने 27, 28 साल तक शादी नहीं कि तो लोग पूछने लगते है शादी क्यों नहीं कर रही हो। ऐसी ही न जाने कितने ओर शादी से जुड़े सवाल हैं। लेकिन एक बात समझ नहीं आती आखिर किसी भी लड़की की शादी नैशनल इंट्रेस्ट का टॉपिक क्यों है। जिस लड़की को जब शादी करनी होगी वो कर लेगी, नहीं करनी होगी तोआ नहीं करेगी। लेकिन लोगों का समझ नहीं आता पता नहीं इसको क्यों उनको बिचौलिया बना होता है।

और पढ़ें: सफल महिलाओं से आप भी सीख सकती है उनकी ये आदतें

Image source – dialteg

बच्चे: ‘बच्चा’ ये एक ऐसा सवाल है जो हमारे समाज में सिर्फ महिलाओं से ही पूछा जाता है। जैसे ही शादी हुई नहीं कि लोग अगले ही दिन से पूछना शुरू कर देते हैं ‘गुड न्यूज़ कब दोगी’, ‘हमें दादा-दादी बना दो’, शादी को एक साल हो गया ‘बच्चों के बारे में क्या सोचा है’ ये सभी सवाल हमारे समाज से सिर्फ महिलाओं से ही पूछे जाते है। ये सवाल सुन कर तो कभी ऐसा लगता है कि सामने वाले तो समझाएं कि हो सकता है दोनों बहुत दिनों से कोशिश कर रहा हो लेकिन उन्हें बच्चा ना हो रहा हो, या फिर दोनों अभी बच्चे के लिए रेडी ही न हो, तो कृपया करके आप अपना मुंह बंद रखें और उनको उनकी ज़िन्दगी जीने दें।

खाना बनाना: ऐसे तो आज के समय में सभी लोगों को खाना बनाना आना चाहिए फिर चाहे वो लड़का हो या लकड़ी। अगर कोई ये सवाल करता है कि आपको खाना बनाना आता है तो इसमें कुछ बुरा नहीं है लेकिन अगर ये सवाल सिर्फ लड़कियों से पूछा जाए खासकर शादी से पहले तो ये गलत है क्योंकि शादी के बाद घर संभालने की जिम्मेदारी सिर्फ लड़कियों की नहीं होती तो फिर आप सिर्फ लड़कियों से क्यों पूछ रहे हैं कि खाना बनाना आता है या नहीं। आप दोनों से पूछे।

रिलेशनशिप स्टेटस: आज के समय में रिलेशनशिप स्टेटस ये एक महत्वपूर्ण सवाल है लेकिन ये सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं बल्कि लड़कों के लिए भी है। अगर किसी को अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताना होगा तो वो खुद बताएगा और अगर उसका ब्रेकअप हुआ होगा या फिर उसकी डेटिंग हिस्ट्री की डीटेल्स वो खुद शेयर करेगा। जब उसका मन होगा कृपया करके आप कुरेद-कुरेद कर उनसे पूछने की कोशिश न करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button