वीमेन टॉक

जाने भारत की उन महिला वैज्ञानिकों के बारे में जिन्होंने दुनिया भर में बढ़ाया भारत का मान

जाने विज्ञान की दुनिया में इतिहास रचने वाली महिलाओं के बारे में


आज समय बदल चूका है आज के समय में महिलाएं पुरषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही है। जबकि पहले ऐसा नहीं था पहले महिलाओं को अपने सपने पूरे करने या कही बाहर  जा कर काम करने की आजादी नहीं थी लोगों का माना था कि महिलाएं सिर्फ और सिर्फ घर के काम करने और बच्चों की देख रेख ही कर सकती है। परन्तु आज समय बदल चूका है आज महिलाएं पुरषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही है और कई तो ऐसी भी क्षेत्र है जिनमे महिलाएं पुरुषों से काफी आगे भी निकलती जा रही है। तो चलिए आज हम आपको भारत की उन महिला वैज्ञानिकों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपना ही नहीं बल्कि भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है। आज की समय में विज्ञान काफी तरक्की कर चुका है तो इसमें महिलाओं का भी उतना ही योगदान है जितना पुरषों का है तो चलिए जानते है उन भारतीय महिलाओं के बारे में जिन्होंने इतिहास रच कर देश का मान बढ़ाया।

और पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल: जाने 117 साल की बुजुर्ग गिरिजा बाई के बारे में, जो बनीं एक ईमानदार आयकरदाता

आनंदीबाई गोपालराव जोशी: आनंदीबाई गोपालराव जोशी कभी हर न माने वाली महिला है आनंदीबाई गोपालराव जोशी की शादी महज 9 साल की उम्र में हो गई थी और वो 14 साल में एक बच्चे की माँ भी बन गयी थी परन्तु सुविधाओं और दवाई की कमी के कारण उनके बेटे की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से आनंदीबाई ने दवाईयों पर रिसर्च करनी शुरू कर दी। वो भारत की पहली महिला फिजीशयन बनी।

जानकी अम्माल: जानकी अम्माल का जन्म केरल के तेल्लीचेरी में 4 नवम्बर 1897 को हुआ था। जानकी अम्माल एक ख्यातिनाम वनस्पति और कोशिका वैज्ञानिक थी। भारत सरकार ने 1977 में जानकी अम्माल को पद्मश्री से नवाजा था। जानकी अम्माल भारत की पद्मश्री सम्मान पाने वालीं पहली महिला वैज्ञानिक थी।

कमला सोहोनी: कमला सोहोनी का जन्म 1912 में इंदौर के मध्य प्रदेश में हुआ था। कमला सोहोनी भारत की प्रोफेसर सी वी रमन की पहली महिला स्टूडेंट थी साथ ही वो पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक थी। उस समय पर कमला सोहोनी ने PhD की डिग्री हासिल की थी और उन्होंने टिशू में  ‘cytochrome C’ नाम का एन्जाइम पाया जाता है इसकी खोज भी की थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button