राशिफल

किस राशि के जातक को किस अंग को फ्लॉन्ट(प्रदर्शन) करने से होगा फायदा

फ्लॉन्ट करें अपने बॉडी-पार्ट्स और बन जाये आकर्षण का केंद्र


ये बात शायद सुनने में काफी अजीब लगे, लेकिन ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपनी राशि के मुताबिक अपने शरीर के अंगों का प्रदर्शन करते हैं तो आपके लिए ये बात काफी हद तक फायदेमंद हो सकती है। इन राशियों के जातक चाहे लड़की हो या लड़का, कोई भी इसे प्रक्रिया को आसानी से अपना सकता है।

आप लोग भी काफी उत्साहित हैं न जानने के लिए, तो आइये जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आप अपना किस अंग का प्रदर्शन कर सकते हैं:-

बॉडी-पार्ट्स
बॉडी-पार्ट्स

मेष राशि:-

मेष राशि के जातकों को उनके व्यक्तित्व उनके चेहरे के हाव-भाव से साफ दिखाई देता है। इसलिए इन जातको को अपने चेहरे का खास ख्याल रखना चाहिए।

वृषभ राशि:-

सामान्यता, वृषभ राशि के जातकों की गर्दन लम्बी और सुंदर होती है। उनको अपनी सुराही जैसी गर्दन का प्रदर्शन करना चाहिए।

मिथुन राशि:-

मिथुन राशि के जातकों की बाहें और कंधे काफी आकर्षक होते हैं। ये ज्यादातर अपनी बाहें दिखा कर लोगों को आकर्षित कर लेते हैं। चाहें पुरुष हो या महिलाएं, आप स्लीवलेस शर्ट या टॉप-टीस पहनकर अपने पार्टनर को आकर्षित कर सकते हैं।

कर्क राशि:-

कर्क राशि के लोगों को अपनी छाती (चेस्ट) का प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि इनकी छाती काफी मजबूत होती है। हालांकि ऐसे लोगों का स्वभाव बाहर से कठोर और अंदर से मुलायम होता है।

सिंह राशि:-

सिंह राशि के जातकों की पीठ(बैक) इतनी खूबसूरत होती है कि लोग इनका चेहरा देखे बिना इनका बैक देखकर ही इनसे काफी आकर्षित हो जाते हैं।

कन्या राशि:-

कन्या राशि के जातकों को अपने पेट का प्रदर्शन करना चाहिए क्योंकि उनके पेट का सिस्टम काफी अच्छा होता है, वो कितना भी खाएं लेकिन हमेशा फिट रहते हैं। ऐसे में इस राशि के लोग पेट का प्रदर्शन कर वो सुर्खियां बटोर सकते हैं।

तुला राशि:-

इन राशि के जातक को लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र उनके हिप्स और शरीर के कर्वस बनाते हैं। इसलिए अगर आप अपने इन हिस्सों को फ्लॉन्ट करेंगे तो लोग आपके दीवाने हो जाएंगे।

बॉडी-पार्ट्स
बॉडी-पार्ट्स

वृश्चिक राशि:-

वृश्चिक राशि के लोगों का ग्रह मंगल होता है, जो सेक्शुअलिटी और इंटिमेसी के लिए खासतौर पर जाना जाता है। ये लोग बहुत ही ज्यादा सेक्शुअल होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपको प्राइवेट पार्ट्स का प्रदर्शन करना है, लेकिन अपने पार्टनर के सामने अपनी सेक्सुअलिटी का शो-ऑफ करना, कोई बुराई तो नहीं है।

धनु राशि:-

धनु राशि के जातकों के पैर और खासतौर पर उनकी जांघें(थाई) लोगों को ज्यादा आकर्षित करती हैं। और जब आप इन्हें फ्लॉन्ट करते हैं तो लोग आपकी ओर आकर्षित होते हैं।

मकर राशि:-

मकर राशि के लोगों को अपने घुटने(नी) फ्लॉन्ट करने चाहिए। इससे लोग उनकी ओर आकर्षित होते हैं।

कुंभ राशि:-

कुंभ राशि वालों के घुटनों का निचला हिस्सा यानी पिंडलियाँ काफी आकर्षक होती है, तो उन्हें इसे फ्लॉन्ट करते रहना चाहिए.

मीन राशि:-

मीन राशि वाले लोगों के पैर बहुत खूबसूरत होते हैं। ऐसे में उन्हें अगर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना है तो अपने पैरों को फ्लॉन्ट करने से कतराना नहीं चाहिए।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button