मौसम अपडेट

Weather Update: IMD की चेतावनी उत्तर भारत में शीतलहर, दक्षिण में भारी बारिश की संभावना

नवंबर में ठंड तेजी से बढ़ रही है। भारत मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जबकि दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली में तापमान गिरेगा और कोहरा बढ़ेगा, वहीं यूपी में मौसम सुहावना रहेगा। 

Weather Update:देश में बढ़ी ठंड और बारिश का अलर्ट

Weather Update: नवंबर का महीना शुरू होते ही देशभर में ठंड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच भारत मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तरी और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक शीतलहर चलने की आशंका है। इससे लोगों को सर्द हवा और गिरते तापमान के बीच ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा।

दक्षिण भारत राज्य में मानसून 

दूसरी ओर, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का दौर बढ़ सकता है। तमिलनाडु में 9, 12 और 13 नवंबर को तथा केरल में 9 और 10 नवंबर को भारी वर्षा का अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है, इसलिए नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए। राजधानी दिल्ली में भी तापमान लगातार गिर रहा है। आज अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। सुबह-शाम हल्के कोहरे के साथ 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार की हवाएँ चल सकती हैं।

Read More: Amla Barfi Recipe: त्योहारों पर बनाएं आंवले की बरफी, हेल्दी, टेस्टी और एनर्जी से भरपूर

उत्तर प्रदेश मे मानसून

उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह सुहावना बना हुआ है। इस समय न तो तेज धूप है और न ही कड़ाके की ठंड। आने वाले एक हफ्ते तक कोहरे को लेकर भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि रात का पारा धीरे-धीरे गिर रहा है। 10 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बिहार में बारिश की कोई प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की शीतलहर का असर दिखाई दे सकता है।

हिमाचल प्रदेश मे मानसून

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और मनाली में बर्फबारी ने लोगों की समस्याएँ बढ़ा दी हैं। पहाड़ों में बढ़ती ठंड के चलते लोगों को भारी गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है और कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है। वहीं उत्तराखंड में भी शीतलहर का असर बढ़ने वाला है। नैनीताल, मसूरी, रुद्रप्रयाग सहित कई पहाड़ी इलाकों में सुबह और शाम के समय ठंडी हवा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। कुल मिलाकर आने वाले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों को मौसम में तेजी से बदलाव का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य और यात्रा के प्रति सतर्क रहना जरूरी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button