मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना, बिहार के इन जिलों में औरेंज अलर्ट

देशभर से मानसून विदा हो रहा है। वहीं, राजधानी दिल्ली का तापमान भी बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

Weather Update: उत्तर प्रदेश में बढ़ा नदियों का पानी, जानिए कैसा रहेगा महाराष्ट्र में मौसम?


Weather Update: दिल्ली NCR में एक बार फिर से मौसम सामान्य हो गया है। दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। ऐसे में आज (30 सितंबर) इन राज्यों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के पहाड़ी इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 2 और 3 अक्टूबर को असम और मेघालय में भी बारिश हो सकती है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश संभावना है।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम सामान्य रहने की संभावना, बिहार के इन जिलों में औरेंज अलर्ट

जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर तक दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर के समय तेज धूप रहेगी।

UP में बढ़ा नदियों का पानी

उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना है। औसत से अधिक बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिस वजह से कई जिलों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। सिद्धार्थ नगर, बदायूं, बलिया, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, गोंडा और कुशीनगर में नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

बिहार के इन जिलों में औरेंज अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वर्षा के आसार है। चार जिलों के सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्विम चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ बहुत भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों के गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, जमुई और बांका जिले में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले सात दिनों तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आज हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र के कई इलाकों में अक्टूबर के पहले सप्ताह में बारिश हो सकती है।

Read More: Weather Update: देश के इन राज्यों में फिर लौटा मॉनसून, हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

गंडक के जलस्तर में वृद्धि को लेकर अलर्ट

अगले 48 घंटों तक राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पश्चिम चम्पारण में हो रही लगातार बारिश और नेपाल में पिछले 12 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण गंडक नदी और नेपाल से बहने वाली पहाड़ी नदियों में उफान की संभावना है। जल संसाधन विभाग ने इसे देखते हुए बचाव टीम को अलर्ट मोड पर रखा है और जिले के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button