Weather Update: जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम, इन राज्यों में थम नहीं रहा बारिश का दौर
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी गर्जन भरे बादल बनने और हल्की वर्षा का अनुमान जताया है। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
Weather Update: दिल्ली-यूपी में नहीं थम रहा बारिश का दौर, मध्यम श्रेणी में रही आबोहवा
Weather Update: दिल्ली में बारिश का दौर आज भी है। यह बात अलग है कि बीते कई दिनों की झमाझम बारिश की तुलना में यह बहुत ही हल्का रहेगा। अलबत्ता, बारिश के असर से आज भी दिन भर गर्मी के तेवर नरम ही रहेंगे। विभाग की मानें तो सोमवार से बरसात कम होने लगेगी। 19 से 25 सितंबर के बीच मानसून विदाई ले लेगा। हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के बीच आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी गर्जन भरे बादल बनने और हल्की वर्षा का अनुमान जताया है। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं भी चलेंगी। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
दिल्ली-यूपी में नहीं थम रहा बारिश का दौर
उत्तर भारत के कई राज्यों में वर्षा से बुरा हाल है। यूपी के कई जिलों में बुधवार से बारिश लगातार हो रही है। सबसे बुरे हालात बिहार के हैं। यहां बाढ़ के चलते कुल 274 विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया है।बंगाल के हुगली और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं।
हल्की बारिश होने के आसार
एक दिन पहले बुधवार को यह 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1-2 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।
कल बारिश और हवा का दौर रहा जारी
ऐसे ही मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को दिल्ली में दिन भर तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। इससे मौसम भी खुशनुमा बना रहा। उमस भरी गर्मी से तो दिल्ली वासियों को राहत मिली ही, ठंडक का एहसास भी हो आया।
Read More: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
मध्यम श्रेणी में रही आबोहवा
राजधानी में आबोहवा लगातार तीसरे दिन भी ”मध्यम” श्रेणी में बनी रही। इससे दिल्ली का एक्यूआई 115 दर्ज किया गया। हवा पूर्व से उत्तर पूर्व की दिशा से चली। वहीं, कुछ जगहों पर धूल भरी हवा भी चली। इससे अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 200 के पार रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बृहस्पतिवार को हवा ”संतोषजनक” श्रेणी में पहुंचेगी। इस दौरान हवा उत्तर-पूर्व से पूर्व की दिशा से चलेगी।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







