मौसम अपडेट

Weather Update: देश के इन राज्यों में फिर लौटा मॉनसून, हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

दिल्ली से सटे राज्यों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा और उनकी राजधानी चंडीगढ़ का मौसम भी साफ रहेगा। 28 सितंबर को पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। 29 से 3 अक्टूबर तक कमोबेश यही स्थिति रहने वाली है।

Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली के मौसम का हाल, बिहार में भी मानसून मेहरबान


Weather Update: सितंबर का महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसी के साथ मॉनसून के विदाई का समय भी हो रहा है। हालांकि बीते साल से ये ट्रेंड देखा गया है कि मॉनसून की विदाई तय समय से थोड़ा लेट ही हो रही है। इस महीने देश के कई हिस्सों में मॉनसून ने दोबारा वापसी की है। इसके चलते महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी है। हालांकि 28 सितंबर यानी आज से राहत मिल सकती है। दिल्ली की बात करें तो यहां बादल छाने के साथ हल्की बरसात हो सकती है। पंजाब-हरियाणा जैसे राज्यों में मौसम साफ रहेगा। पहाड़ी राज्यों में भी बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं देशभर में आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में हल्की बारिश

दिल्ली में 28 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आंशिकत तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस बीच अधिकतम तापमान 37 तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है।

जानिए पंजाब-हरियाणा का हाल?

दिल्ली से सटे राज्यों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा और उनकी राजधानी चंडीगढ़ का मौसम भी साफ रहेगा। 28 सितंबर को पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। 29 से 3 अक्टूबर तक कमोबेश यही स्थिति रहने वाली है।

बिहार में मानसून मेहरबान

विदाई से पहले बिहार में मानसून मेहरबान होने लगा है। यहां मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और येलो तीनों अलर्ट जारी किए हैं। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। रेड अलर्ट जोन में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा और ऊना में भारी बारिश का संभावना जताई गई है। इस दौरान हमीरपुर, सिरमौर, चंबा, सोलन, शिमला, कुल्लू में हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश की राजधानी देहरादून, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश के इन 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 4 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में झाबुआ, धार, अलीराजपुर और बड़वानी शामिल हैं। भारी 41 से 61 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज बारिश हुई थी।

Read More: Weather Update: दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी

झारखंड में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button