मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी

मॉनसून के रिटर्न ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को परेशान किया है। अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। लोगों की रोजमर्रा पर असर पड़ रहा है। हर ओर जलभराव ने लोगों को दफ्तर या जरूरी काम पर जाने से वंचित कर दिया है।

Weather Update: बिहार के इन 4 जिलों में भारी बारिश के आसार, जानिए यूपी-राजस्थान का कैसा है हाल?


Weather Update: देश में अमूमन सितंबर माह के अंत में मॉनसून कि विदाई शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मॉनसून ने जाने के बजाय फिर से एंट्री ली है। मॉनसून के इस कमबैक ने महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा त्रस्त किया है। फ्लाइट, रेलवे प्रभावित होने के साथ आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। हर जगह जलजमाव के चलते मुंबई सहित कई इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए थोड़ी राहत की उम्मीद जताई है। एमपी, बिहार, यूपी के भी कई इलाकों में मॉनसून के रंग देखने को मिल रहे हैं।

Weather Update: दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में हालत खराब

मॉनसून के रिटर्न ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को परेशान किया है। अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। लोगों की रोजमर्रा पर असर पड़ रहा है। हर ओर जलभराव ने लोगों को दफ्तर या जरूरी काम पर जाने से वंचित कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों में पालघर और नासिक के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना है। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिया गया है। रेलवे और फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है।

Weather Update: दिल्ली में आज गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली में हल्की बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में महाराष्ट्र, यूपी,एमपी की तरह बरसात देखने को नहीं मिलेगी। 27 सितंबर की बात करें तो आज गरज-चमक के साथ हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आगे के दिनों की बात करें तो 28 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 29 सितंबर से 2 अक्टूबर की बात करें तो आसमान में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

बिहार के इन 4 जिलों में भारी बारिश के आसार

अगले 24 घंटों के दौरान चार जिलों के सीतामढ़ी, मधुबनी ,किशनगंज और पश्चिमी चंपारण के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा जबकि किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग भागों हल्की वर्षा होने से मौसम सामान्य होने के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है।

यूपी-राजस्थान में भी अलर्ट

उत्तर प्रदेश से भी मॉनसून लगता है जल्दी जाने के मूड में दिख नहीं रहा है। 27 सितंबर यानी आज इन इलाकों में येलो और ऑरेंज अलर्ट घोषित है। दोनों क्षेत्रो में 28 सितंबर को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। उसके बाद 2 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। राजस्थान की बात कर लेते हैं, तो पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 27 सितंबर को गरज-चमक के साथ येलो अलर्ट घोषित किया गया है। यही मौसम का हाल 28 और 29 सितंबर को भी बताया गया है। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Read More: Weather News: फिर बदलेगा दिल्ली का मौसम, 4 दिन झमाझम बरसेंगे बादल

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में जम्मू-कश्मीर, गिलगिट बालटिस्तान की पहले बात कर लेते हैं। यहां 27 सितंबर को गरज-चमक की संभावना जताई गई है। 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक की बात करें तो मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश नहीं होने वाली है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बात करें तो यहां अभी भी बारिश थमी नहीं है। उत्तराखंड की सबसे पहले बात करते हैं। यहां 27 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। 28 सितंबर को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट घोषित है। 29 सितंबर को गरज-चमक की संभावना है तो वहीं 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कोई अलर्ट नहीं है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 27 सितंबर को यहां भी भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने बताया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button