मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली में 25 अक्टूबर के बाद ठंड का सिलसिला होगा शुरू, मुंबई में हल्की बारिश की संभावना

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। यूपी में दिवाली के बाद ठंड की शुरुआत होगी।

Weather Update: कर्नाटक भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं होगी। दिन का तापमान 33-34 डिग्री और रात का तापमान 18-19 डिग्री के आसपास रहेगा। दूसरी तरफ, दक्षिण भारत में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: दिल्ली में 25 अक्टूबर के बाद ठंड का सिलसिला होगा शुरू, मुंबई में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में 25 अक्टूबर के बाद ठंड का सिलसिला होगा शुरू

हल्की-हल्की ठंड के बाद अब दिल्ली-एनसीआर का पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 25 अक्टूबर के बाद ही ठंड का सिलसिला शुरू हो सकता है। आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 20 से 23 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। 24 अक्टूबर से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है।

मुंबई में हल्की बारिश की संभावना

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। यूपी में दिवाली के बाद ठंड की शुरुआत होगी। मेघालय में कुल 9 जिले हैं। इसमें से 3 जिलों में मौसम विभाग ने वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अनंतपुर, नंद्याल, एलोरा, श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा और कुरनूल शामिल हैं।

कर्नाटक भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

कर्नाटक और तमिलनाडु में हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोनों राज्यों के कई इलाकों में लोगों को जलभराव और यातायात जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण ज्यादातर सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु समेत राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में बारिश से स्थिति काफी खराब है। वरथुर, हेब्बल, कडुबीसनहल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं। आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर मान्यता टेक पार्क जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों और सरजापुर जैसे प्रौद्योगिकी केंद्र वाले इलाके भी बारिश से प्रभावित हुए है।

तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर

चेन्नई सहित तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिससे आवासीय इलाकों और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर असर पड़ने के अलावा यातायात जाम हो गया। जबकि कई क्षेत्रों में बस सेवाएं प्रभावित हुईं, दक्षिणी रेलवे ने जलभराव के कारण चेन्नई सेंट्रल-मैसूरु कावेरी एक्सप्रेस सहित चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने की घोषणा की। कई घरेलू उड़ानें रद कर दी गईं क्योंकि भारी बारिश के कारण यात्री एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच सके।

तापमान में गिरावट जारी

IMD के अनुसार, राज्य में पछुआ हवा चलने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ेगी। आसमान साफ रहने पर ठंड का एहसास और भी तेज होगा। पटना में सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से लगभग ढाई डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, अभी दिन का तापमान सामान्य के आसपास ही बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। अगले 120 घंटों तक रात का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी छा सकता है।

Read More: Weather Update: दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का कहर

20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

IMD ने इस साल दिसंबर तक ठंड का अनुमान लगाते हुए कहा है कि बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कारण पश्चिमी विक्षोभ होते हैं। पिछले वर्ष दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुए थे, इसलिए दिसंबर तक कोई खास सर्दी नहीं पड़ी थी। ऐसा पिछले दो सालों से देखा जा रहा है। इस बार भी मौसम विज्ञानियों की नजर पश्चिमी विक्षोभ के पूर्वानुमान पर टिकी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button