Weather Update: दिल्ली से बिहार तक गिरा तापमान, दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट
देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर भारत में तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार और उत्तराखंड में शीतलहर के हालात बन रहे हैं, वहीं तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश से ठंड और बढ़ने की संभावना है।
Weather Update: बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में तापमान लुढ़का
Weather Update: देश में बारिश का दौर भले ही कुछ इलाकों में थम गया हो, लेकिन कई राज्यों में झमाझम के बाद ठंड बढ़ने वाली है। उत्तरी भारत में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। IMD ने आज (17 नवंबर) इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। लगातार हो रही बारिश के बाद अब यहां ठंड और तेजी से बढ़ेगी। लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
आज (17 नवंबर) प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| दिल्ली | 26°C | 10°C |
| मुंबई | 31°C | 24°C |
| कोलकता | 29°C | 21°C |
| चेन्नई | 28°C | 26°C |
| लखनऊ | 28°C | 14°C |
| पटना | 27°C | 16°C |
| रांची | 23°C | 11°C |
| जयपुर | 26°C | 13°C |
| शिमला | 21°C | 06°C |
दिल्ली का मौसम
दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में आज से शीतलहर के हालात बन सकते हैं।
- अधिकतम तापमान: करीब 26°C
- न्यूनतम तापमान: गिरकर 10°C तक
ठंडी हवाओं के चलते सुबह और रात में ठिठुरन महसूस होगी।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे रिकॉर्ड हो रहा है, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बनने लगी है।
- आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है
- कई जगह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है
- 18 से 22 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है
बिहार का मौसम
बिहार में आज से तापमान 2–3°C तक गिर सकता है। सीमांचल और मिथिलांचल में सुबह के समय शीतलहर चलने की संभावना है। कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, खगड़िया और अररिया में ठंड ज्यादा असर दिखाएगी।
Read More: Pre-Wedding Shoot Spots: प्री-वेडिंग शूट के लिए टॉप 3 जगहें, जहां हर तस्वीर बनेगी फिल्मी
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड में दिन में धूप निकल रही है, जिससे दिन की ठंड कम महसूस होती है।
लेकिन न्यूनतम तापमान गिरने के कारण सुबह और शाम में ठिठुरन बढ़ गई है।
अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह शुष्क रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान का मौसम
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान 2–3°C गिर सकता है।
- राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







