मौसम अपडेट

Weather Update:  कई राज्यों में शीतलहर का कहर, दक्षिण भारत में भारी बारिश अलर्ट जारी

हैरानी की बात यह है कि मैदानी इलाकों में ठंड चरम पर है, जबकि पचमढ़ी जैसा हिल स्टेशन अपेक्षाकृत गर्म बना हुआ है। यहाँ तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

Weather Update: कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बारिश का कहर

Weather Update: देश में मौसम का मिज़ाज तेजी से बदलने लगा है। गुलाबी ठंड अब कड़ाके की सर्दी में तब्दील हो चुकी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 11 नवंबर से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों, उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की जाएगी।

दिल्ली मे मौसम का हाल

दिल्ली मे अगले 7 दिनो के भीतर ठंड अपने चरम पर पहुँच सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ होगी। साथ ही, सुबह और शाम को 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जो ठंड को और बढाएंगी।

मध्य प्रदेश में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

मध्य प्रदेश के कई ज़िले इन दिनों तीव्र शीतलहर की चपेट में हैं। बीते 24 घंटों में भोपाल, राजगढ़, इंदौर, शहडोल और बैतूल सहित कई स्थानों पर गलन बढ़ गई। शहडोल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 11 से 13 नवंबर तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार हैं। दिल्ली में आने वाले 7 दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। यहाँ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और घना कोहरा बढ़ते हुए विज़िबिलिटी को प्रभावित कर सकता है। सुबह और शाम की तेज़ हवाएँ ठिठुरन में इज़ाफा करेंगी।

Read More: Lal Quila Blast: दिल्ली ब्लास्ट में चार डॉक्टरों की साजिश! मुख्य आरोपी उमर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए किया फिदायीन हमला

भोपाल और अन्य जिलों में चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भोपाल, राजगढ़ और इंदौर में तीव्र शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, शाजापुर, रीवा, शहडोल और छिंदवाड़ा जिलों में भी शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। बालाघाट में ‘शीतल दिन’ की स्थिति बनी रह सकती है।

भोपाल का मौसम

राजधानी भोपाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश में तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, जबकि पश्चिमी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। ग्वालियर में सोमवार को विज़िबिलिटी 500–1000 मीटर तक घट गई थी, हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में दृश्यता सामान्य बनी हुई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button