Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल, बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम
बिहार में पिछले कई दिनों से बिहार का मौसम शुष्क चल रहा है। आज भी प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप निकलने के साथ ही कोहरा छंट जाएगा।
![Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल, बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम 1 Weather Update](https://i0.wp.com/hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2024/11/Weather-Update-3.webp?resize=780%2C470&ssl=1)
Weather Update: जानिए कैसा रहेगा नॉर्थ ईस्ट में मौसम का हाल, होली से पहले फिर लौटेगी सर्दी
Weather Update: दिल्ली में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। फरवरी में ठंड होने की बजाए गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि इस साल जनवरी भी बीते सालों की तुलना में काफी गर्म रहा। लेकिन अब फरवरी में महसूस हो रही गर्मी से ऐसा लग रहा है जैसे सर्दियों की विदाई का समय आ गया है। दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम ऐसा ही बना हुआ है। आसमान साफ है और दोपहर में तेज धूप खिली होने के कारण ठंड की बजाए हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान में वृद्धि होगी।
जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार 8 फरवरी 2025 शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के तापमान में इजाफा होने की संभावना है। हालांकि यहां तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं। दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में हवाओं की रफ्तार काफी कम होने का पूर्वानुमान है। यहां 8 से 12 फरवरी तक अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री तक रह सकता है। सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है।
बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम
बिहार में पिछले कई दिनों से बिहार का मौसम शुष्क चल रहा है। आज भी प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है। दिन में धूप निकलने के साथ ही कोहरा छंट जाएगा। शाम में सूरज ढलने पर ठिठुरन का एहसास बढ़ जाएगा। आज पछुआ हवाएं चलने की स्थिति भी जारी रहने वाली है। बिहार के अधिकांश हिस्सों में आज अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जानिए आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल
उत्तरप्रदेश में बीते कुछ दिनों से तेज हवा चल रही है, जिससे हल्की-हल्की ठंड बढ़ गई है. इतना ही नहीं, प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. 8 फरवरी को भी मौसम साफ रहने के साथ ही पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 8 फरवरी से तापमान में 2 से 4 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।
होली से पहले लौटेगी सर्दी
मौसम विभाग का कहना है कि 10 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम प्रदेश को प्रभावित करेगा। कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक होली से पहले हल्की सर्दी लौटने की उम्मीद है।
MEDIA BULLETIN DATED 07.02.2025 pic.twitter.com/oNowIcJ7Oj
— मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) February 7, 2025
पहाड़ों में बर्फबारी जारी रहेगी
आईएमडी के अनुसार जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मध्य और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी अभी जारी रहेगी। वहीं मनाली, कुफरी, नारकंडा और केलांग में भी मध्यम बर्फबारी हो सकती है। राजधानी दिल्ली में उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं की रफ्तार भी काफी तेज हो गई है। 8 फरवरी तक सतह पर हवाएं तेज रहेंगी। इन हवाओं की वजह से सुबह के समय ठंड का अहसास भी होगा।मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 15 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है। 10 फरवरी से हवाएं एक बार फिर तेज हो सकती हैं।
Read More: Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल, हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
जानिए कैसा रहेगा नॉर्थ ईस्ट में मौसम का हाल
8 फरवरी 2025 को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, एक और ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 08 फरवरी, 2025 से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। 08 से 10 तारीख के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com