मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो गई है और मौसम विभाग के अनुसार वीकेंड तक मॉनसून दिल्ली के करीब आ सकता है, जिससे झमाझम बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: केरल में बारिश से जगह-जगह जलभराव, उत्तराखंड में दस्तक देने वाला है मानसून


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून बारिश का दौर शुरू हो चुका है। एक्सपर्ट के अनुसार वीकेंड तक मॉनसून दिल्ली के करीब आ सकता है। झमाझम बारिश के साथ राजधानी में मॉनसून एंट्री लेगा। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में दस्तक दे सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हवाएं तेज चलेंगी। आंधी के दौरान इनकी गति 40 से 60 किलोमीटर तक रह सकती हैं। यह गतिविधियां शाम या रात के समय होंगी। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री तक रह सकता है। आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में बारिश का अलर्ट जारी

बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों में मानसून पूरे राज्य में फैल जाएगा। इस दौरान तेज हवाओं और वज्रपात की भी संभावना है। मानसून इस साल दो दिन की देरी से आया है। पटना में आज बादल छाए रहेंगे। मानसून के आने से राज्य में तापमान में गिरावट आई है। दोपहर बाद पटना में बादल छाए रहे। अनुमान है कि बुधवार को मानसून पटना में प्रवेश कर जाएगा। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि राज्य के दक्षिणी हिस्सों में 18 और 19 जून को भारी बारिश हो सकती है। जबकि उत्तरी जिलों में 19 और 20 जून को भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पूर्व बर्धवान और पश्चिम बर्धवान जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

उत्तराखंड में दस्तक देने वाला है मानसून

उत्तराखंड में मानसून का आगमन होने वाला है। प्रदेश में इसी सप्ताह मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। 19 से 20 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके बाद उत्तराखंड में मानसून आ जाएगा। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 23 जून तक हल्की और मध्यम बारिश होगी। इसके बाद स्थिति बदल सकती है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में सामान्य तौर पर 20 जून तक मानसून का आगमन होता है। इस बार मानसून के आगमन से पहले ही अच्छी बारिश हुई है।

मुंबई में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज मुंबई में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही शहर में हल्की बारिश हो रही है, और दोपहर 4 बजे 4.2 मीटर के हाईटाइड के साथ समुद्र में 14 फीट ऊंची लहरें उठने की संभावना है। ठाणे और नवी मुंबई में भी रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, रायगढ़ और कोंकण जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें खासतौर पर रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लोगों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके।

Read More: Weather Update: दिल्ली वालों को जल्द मिल सकता है गर्मी से राहत, मुंबई में बारिश का अलर्ट जारी

केरल में बारिश से जगह-जगह जलभराव

मानसून से प्रभावित केरल को मंगलवार को भी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। निचले इलाके व्यापक पैमाने पर जलमग्न हो गए हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठने के कारण तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न जिलों में निचले इलाकों में रह रहे कई परिवारों को राहत शिविरों में ले जाया गया है। समुद्र में ऊंची लहरें उठने और उसका पानी इलाकों में पहुंचने के कारण दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही की खबरें हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button