मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल? यूपी में बढ़ा गर्मी का प्रकोप

दिल्ली एनसीआर में धूल की हालत देखते हुए सीएक्यूएम की सब कमिटी ने GRAP का रिव्यू किया। शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए इस रिव्यू में GRAP लगाने से पहले शुक्रवार तक की स्थिति पर नजर रखने का निर्णय लिया गया।

Weather Update: आज दिल्ली NCR में हल्की बारिश की संभावना, राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी

Weather Update: दिल्ली में लगातार तीन दिन से तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को गर्मी और बढ़ गई। गर्मी कहर से शुक्रवार को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। शुक्रवार और शनिवार को बूंदाबांदी की संभावना है। यह बूंदाबांदी गर्मी से राहत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं होगी। 19 मई से गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। उधर यूपी और उत्तराखंड में भी पारा तेजी से चढ़ रहा है। बिहार और राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल?

पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय हल्की बारिश और आंधी की भी संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। 17 मई को आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।आंधी के दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

आज दिल्ली NCR में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर में धूल की हालत देखते हुए सीएक्यूएम की सब कमिटी ने GRAP का रिव्यू किया। शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए इस रिव्यू में GRAP लगाने से पहले शुक्रवार तक की स्थिति पर नजर रखने का निर्णय लिया गया। सीएक्यूएम से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि धूल की यह परत शुक्रवार को काफी हल्की हो जाएगी। हल्की बारिश की संभावना भी है। इसलिए शुक्रवार को सब कमिटी की एक बार फिर बैठक होगी। स्थिति का आकलन किया जाएगा और उसके बाद ही GRAP-1 पर कोई फैसला लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो ही इसे लाया जाएगा।

यूपी में बढ़ा गर्मी का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय न होने और सतही स्तर पर गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार को बांदा में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लू की स्थिति को दिखाता है। वहीं प्रयागराज और हमीरपुर जैसे शहरों में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। यूपी में आने वाले दिनों में मौसम फिर से करवट बदल सकता है। 17 से 21 मई तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Read More: Weather Update: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है।विभाग के अनुसार, बीकानेर तथा गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं ‘लू’ चलने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसी तरह 16 मई से ज्यादातर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और कोटा, उदयपुर संभाग में छिटपुट स्थानों पर दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी की संभावना है।

उत्तराखंड में आज हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखंड के मैदानी जिले गर्मी से तप रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान भी बढ़ रहा है और दोपहर के समय गर्म हवा चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। मैदानी जिलों में जहां सूरज के तेवर तल्ख हो रखे हैं तो वही पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छा रहे हैं। गुरुवार की शाम को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारें भी पड़ी। जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी कहीं कहीं हल्की बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने की आशंका है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button