Weather Update: जानिए कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल, इन राज्यों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी
आईएमडी ने अगले 7 दिनों के लिए हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ में भीषण गर्मी पड़ेगी। गुजरात रीजन, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी है।
Weather Update: हरियाणा के 17 जिलों में हीटवेव, इन राज्यों में बरसेंगे बादल
Weather Update: देशभर में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। खासकर उत्तर भारत में पारा तेजी से चढ़ रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में लू चलने लगी है। इसी बीच मौसम विभाग ने 7 अप्रैल 2025 का पूर्वानुमान जारी करते हुए कुछ राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना रहेगा।
जानिए कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी के साथ गर्म हवा भी लोगों को तपिश का एहसास करा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में ऐसी ही गर्मी पड़ने की संभावना है। 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक राजधानी के आसमान साफ रहेंगे लेकिन लोगों को तेज धूप काफी परेशान कर सकती है। हालांकि, 9 अप्रैल के बाद थोड़ी राहत की संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 10 और 11 अप्रैल को राजधानी के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इससे तेज धूप से थोड़ी राहत की उम्मीद है।
इन राज्यों में बरसेंगे बादल
दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिससे प्रभाव से आने वाले 2 दिनों तक लो एरिया प्रेशर बना रहेगा। इसके प्रभाव से अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी भारत में 7-10 अप्रैल के दौरान बारिश के साथ आंधी-तूफान आएगा। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी चलेगी। झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम में भी बारिश के साथ ओले गिरेंगे। तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश हो सकती है।
हरियाणा के 17 जिलों में हीटवेव
मौसम विभाग ने सोमवार को हरियाणा के 17 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री तक रहेगा। जबकि, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, जींद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में गर्म हवाएं चलेंगी।
Read More: Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? राजस्थान में होगी हल्की बारिश़
इन राज्यों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी
आईएमडी ने अगले 7 दिनों के लिए हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ में भीषण गर्मी पड़ेगी। गुजरात रीजन, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी है। पश्चिमी राजस्थान में ऑरेंज चेतावनी जारी है। तटीय गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में उमस भरा मौसम रहेगा।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com