मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल, छू सकता है आज 38 डिग्री का पारा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम महीने का सबसे ऊंचा तापमान छू सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 5°C या उससे अधिक तक जा सकता है।

Weather Update: जानिए देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम का हाल? उत्तराखंड में भी बढ़ रहा पारा


Weather Update: मार्च जैसे-जैसे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने का सिलसिला भी तेज हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो 22 मार्च को रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान 31.7°C तीन दिन बाद ही बढ़कर 25 मार्च 35 डिग्री के पार हो गया। आज भी इस तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। फिलहाल, प्री-मानसून गर्मी अपने शुरुआती चरण में है, जो अप्रैल में और अधिक तीव्र हो जाएगी।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब तक पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं, न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है। इससे पहले राजधानी में मंगलवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और यहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा।

आज छू सकता है 38 डिग्री का पारा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम महीने का सबसे ऊंचा तापमान छू सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 5°C या उससे अधिक तक जा सकता है। इस दौरान 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान हो सकता है, जिससे लोगों को तेज चिपचिपी गर्मी का अहसास होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी हवाओं का प्रवाह शुरू हो जाएगा। जिससे दिन के तापमान में 2°C से 3°C की गिरावट आ सकती है। हालांकि अब मार्च के बाकी बचे दिनों में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

यूपी के मौसम का मिजाज

यूपी में मौसम में बदलाव दिख रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में तेज हवा चलना शुरू होंगी। इसके अलावा, प्रदेश में 27 मार्च से अगले 72 घंटो के लिए तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है। फिलहाल दिन के समय प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। 26 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

उत्तराखंड में भी बढ़ रहा पारा

उत्तराखंड में भी मार्च में ही गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार मार्च महीने के अंतिम दिनों में पारा और चढ़ने की उम्मीद है। अप्रैल की शुरुआत में जबरदस्त गर्मी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी में आज कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आज आसमान साफ रहने के चलते अधिकतम तापमान और 33 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Read More: Weather Update: जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल? 27 मार्च से यूपी के कई हिस्सों में लू की हो सकती है शुरुआत

देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button