Weather Update: जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल, बिहार में जमकर बरसात के आसार
Weather Update: राजस्थान में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान, आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
Weather Update: राजस्थान में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान, आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल चुका है। तेज हवाओं की वजह से बीते कुछ दिनों से लोगों को ठंड का अहसास हो रहा था। हालांकि, अब स्थिति बदल चुकी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 48 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार हैं।
जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत इस बार जनवरी महीना जाते-जाते ही गर्मी का अहसास होने लगा था। लेकिन जैसे ही मार्च का आगाज हुआ सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। जिन लोगों ने जैकेट-स्वेटर रख दिए थे उन्हें वापस निकालना पड़ गया। दिल्ली-एनसीआर में ये हाल अब भी जारी है। हालांकि, सर्द हवा की रफ्तार कम हुई है। वहीं सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। अब धूप में निकलना मुश्किल होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा।
बिहार में जमकर बरसात के आसार
मौसम विभाग ने 8 मार्च को बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही, 8 मार्च तक सिक्किम में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी जारी है। ठंड का मौसम बना हुआ है, और आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
यूपी में मौसम का हाल जानिए
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के कारण हल्की ठंड महसूस की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, राज्य में 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में वृद्धि की संभावना है, जिससे राज्य में गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। उत्तर भारत में तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। बिहार, सिक्किम, असम और आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश का अनुमान है। यूपी, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा।
राजस्थान में तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान
राजस्थान में आगामी सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम मुख्यत शुष्क रहा। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.4 सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD ने बताया है कि उत्तर भारत में इस समय कई जगह पर तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी और बारिश से तापमान गिरा है। IMD के अनुसार, 9 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर बदलेगा। 10 से 12 मार्च तक पहाड़ों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके कारण, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, बर्फबारी का दौर भी जारी रह सकता है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com