मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

मध्य प्रदेश में भी तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अधिकतम पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि रात का तापमान अबी भी 10 डिग्री के करीब है। जिससे सुबह-शाम ठंड का एहसास बना हुआ है। लेकिन तेज धूप निकलने से दिन गर्म होने लगे हैं।

Weather Update: अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी के आसार, बिहार में तेज हुई पछुआ हवाओं की रफ्तार


Weather Update: देश में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दिल्ली, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में तेज धूप निकलने लगी है और मौसम भी पिछले कई दिनों से शुष्क बना है। साथ ही ठंड का एहसास भी सिर्फ सुबह-शाम ही हो रहा है। वहीं दूसरी ओर नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम जैसे राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के अधिकांश भागों में बर्फबारी का दौर जारी है। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के भी कई हिस्सों में 13 फरवरी तक तेज बर्फभारी की संभावना है।

दिल्ली में आज सुबह रहा 11.6 डिग्री पारा

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 1.6 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।

बिहार में तेज हुई पछुआ हवाओं की रफ्तार

बिहार में पिछले दिनों तेज धूप और पछुआ हवाओं के सुस्त पड़ने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिससे गर्मी में भी इजाफा हुआ। लेकिन अब फिर से पछुआ हवाओं ने रफ्तार पकड़ी है। जिसके प्रभाव से तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही कनकनी का एहसास भी बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश में 33 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा

मध्य प्रदेश में भी तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अधिकतम पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि रात का तापमान अबी भी 10 डिग्री के करीब है। जिससे सुबह-शाम ठंड का एहसास बना हुआ है। लेकिन तेज धूप निकलने से दिन गर्म होने लगे हैं। आज भी एमपी में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सर्दी का दूसरा दौर आने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजस्थान में तापमान में आएगी गिरावट

राजस्थान में मंगलवार को बीकानेर में एक दो स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि बाकी जगहों पर मौसम आमतौर पर शुष्क रहा।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान फ़तेहपुर में 07.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग दर्रा समेत घाटी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हल्की बर्फबारी हो रही है। इससे शीतलहर का कहर भी बढ़ गया है। साथ ही ठंड में भी बढ़ोत्तरी हुई है। हिमाचल में खराब मौसम को लेकर आईएमडी ने पहले ही चेतावनी जारी की थी।

Read More: Weather Update: दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा तापमान, प्रदूषण से राहत की उम्मीद कम

अरुणाचल प्रदेश में आज बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों चक्रवाती हवाओं का घेरा बन रहा है। जिसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button