Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बढ़ने लगी ठंड, कई इलाकों में पारा गिरने के आसार
बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री का इजाफा होने की संभावना है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है।

Weather Update: दिल्ली में एयर क्वालिटी हुई बेहद खराब, आज शुष्क रहेगा बिहार का मौसम
Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने वापसी की है, जिससे पारा गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में बारिश की संभावना है। इससे घना कोहरा और शीतलहर भी बढ़ सकती है। गुलमर्ग में तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जानिए आपके कैसा रहेगा मौसम।
दिल्ली-एनसीआर में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज
बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ है। सुबह से खिली धूप के चलते लोगों को ठंड से काफी राहत है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में स्थिति बदलने की संभावना जताई है। दिल्ली में इस हफ्ते धूप खिली रही, लेकिन शाम को ठंड का असर नजर आया। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का असर होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम कुछ बदल सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट की भी आशंका है।
दिल्ली में एयर क्वालिटी हुई बेहद खराब
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इस मौसम के औसत तापमान से थोड़ा अधिक है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 95 फीसदी रहा। वहीं सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 था जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
#WATCH | Delhi | Visibility in the national capital is affected as a layer of dense fog engulfs the city.
(Visuals from Barapullah Flyover) pic.twitter.com/jRSEau2z2C
— ANI (@ANI) February 1, 2025
बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम
बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री का इजाफा होने की संभावना है। जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। इस हफ्ते बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
राजस्थान के मौसम का हाल
राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने की संभवना है. राजस्थान में हल्की बारिश होने के आसार, जिससे सर्दी बढ़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाने, हल्की बारिश और तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे मौसम फिर से ठंडा हो सकता है. यह मौसम परिवर्तन राजस्थान के मौसम को कुछ समय के लिए बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 3 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है
आज मुंबई में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में अगले कुछ दिन मौसम में ठंडक महसूस होती रहेगी। फिलहाल यहां दिन में यहां धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 1 फरवरी को बादल छाए रह सकते हैं। शनिवार को मुंबई में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
फरवरी में मौसम अधिक गर्म रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी में गर्म और शुष्क मौसम के बाद फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। आईएमडी के अनुसार भारत में जनवरी में औसतन 4.5 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जो 1901 के बाद से चौथी बार और 2001 के बाद तीसरी बार सबसे कम बारिश दर्ज की गयी। जनवरी में देश का औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद से इस महीने का तीसरा सबसे अधिक तापमान था, जो 1958 और 1990 के बाद सबसे अधिक था।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com