मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए आज पंजाब हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। प्रदेश में दिन और रात के समय भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

Weather Update: कश्मीर में ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिरा


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जनवरी की शुरुआत से ही पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी शीतलहर के साथ-साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से पारा लगातार गिर रहा है। वहीं मैदानी इलाकों में भी तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर बारिश की भी चेतावनी जताई है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में कई दिनों के बाद बुधवार को अच्छी धूप खिली, जिससे लोगों को शीतलहर से राहत मिली। लेकिन मौसम विभाग ने आज दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आईएमडी का अनुमान है कि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13.56 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आर्द्रता का स्तर लगभग 17 प्रतिशत रहेगा। वहीं इस वीकेंड दिल्ली में बारिश का अनुमान है, जिसके बाद एक बार फिर से कड़ाके की ठंड बढ़ जाएगी।

बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड

बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के कारण बुधवार को दिनभर शीतलहर की स्थिति बनी रही। इस बीच, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग के एक-दो स्थलों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने का पूर्वानुमान है।

यूपी में आज पड़ेगी भीषण ठंड

उत्तर प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। प्रदेश में दिन और रात के समय भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। 9 जनवरी को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में दिन के समय अत्यधिक ठंड पड़ने और घने कोहरे की संभावना जताई गई है। हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम फिलहाल साफ रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में से पांच जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर, पाला गिरने और घने कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। उत्तर-पश्चिम भारत में 11 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ बनने की उम्मीद है और मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश व हिमपात का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और लाहौल-स्पीति तथा किन्नौर में कुछ स्थानों को छोड़कर अधिकांश जगह बर्फबारी हो सकती है।

कश्मीर में ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे गिरा

कश्मीर घाटी में हल्की राहत के बाद ठंड बढ़ गई है और रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। साथ ही विभाग ने शनिवार को छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने यह भी कहा कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है और आने वाले कुछ दिनों में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने का अनुमान है।

Read More: Weather Update: दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार, इन राज्यों में कोहरे और कोल्ड वेब का अलर्ट

आज पंजाब हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

पंजाब और हरियाणा में बुधवार की सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा तथा दोनों राज्यों में ठंड की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। उन्होंने बताया कि लुधियाना और पटियाला में दृश्यता क्रमशः केवल 20 मीटर और 10 मीटर थी। आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को भी पंजाब हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button