मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल, दक्षिण भारत में बारिश के आसार

अप्रैल महीने का औसत अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री होता है। वहीं मार्च का औसत 29.9 डिग्री रहता है। यह किसी भी दो महीनों के बीच तापमान में सबसे बड़ा उछाल है। इस महीने गर्मी और लू के दिनों की संख्या बढ़ेगी और इसकी तीव्रता भी ज्यादा महसूस होगी।

Weather Update: तेज हवा के बीच आज छाए रहेंगे बादल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी सिलसिला जारी


Weather Update: राजधानी में तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यह राहत आज भर की है। रविवार से तापमान में फिर इजाफा होगा। अप्रैल की शुरुआत गर्म और शुष्क रहेगी। शुक्रवार को सुबह 9 बजे के बाद हवाएं तेज हो गईं। इससे पूर्व न्यूनतम तापमान सफदरजंग में इस सीजन पहली बार 20 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन के समय तेज हवाएं चलीं। वहीं धूप भी खिली रही। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 32.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। हवा में नमी का स्तर 16 से 65 प्रतिशत रहा।

जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में शनिवार का मौसम थोड़ा राहतभरा रहेगा। हवाओं में नमी बनी हुई है जिससे तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है। धूप का असर हल्का है और दिनभर हल्की धूप-छांव का दौर जारी रहेगा। IMD के अनुसार अगले 10 दिनों तक कोई बड़ा मौसमी बदलाव नहीं होगा जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और गर्मी तेज हो सकती है।

तेज हवा के बीच आज छाए रहेंगे बादल

पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। कभी कभार यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास भी रह सकती है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 15 डिग्री तक रह सकता है। 30 और 31 मार्च को आसमान साफ रहेगा। हवाएं कमजोर हो जाएंगी। अधिकतम तापमान बढ़ने लगेगा।

अप्रैल में लू के रहेंगे अधिक दिन

अप्रैल महीने का औसत अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री होता है। वहीं मार्च का औसत 29.9 डिग्री रहता है। यह किसी भी दो महीनों के बीच तापमान में सबसे बड़ा उछाल है। इस महीने गर्मी और लू के दिनों की संख्या बढ़ेगी और इसकी तीव्रता भी ज्यादा महसूस होगी। अप्रैल के दौरान भीषण गर्मी के अधिक दिन देखने को मिल सकते हैं।

दक्षिण भारत में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग ने 29 मार्च से 1 अप्रैल तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है। वहीं चेन्नई में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा और आईपीएल मैच पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

Read More: Weather Update: जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल, राजस्थान में तेज हवाओं के साथ आंधी की आशंका

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को श्रीनगर समेत कई इलाकों में बर्फबारी हुई जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। मैदानी इलाकों में इसका असर देखने को मिला जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button