मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली में आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद, 1 से 6 मई तक आंधी-बारिश होने की संभावना

दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलेंगी। 1 और 2 मई को आंधी और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है, कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश की संभावना है।

Weather Update: झारखंड के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, राजस्थान में जारी रहेगा लू का कहर


Weather Update: दिल्ली में लगातार पांचवें दिन राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। मंगलवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह अगले चार-पांच दिन तक बनी रह सकती है। 4 मई से तापमान के फिर से बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं आज लखनऊ समेत यूपी के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं ने मौसम को बदल दिया है। मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं बिहार में पटना समेत कुछ शहरों में सुबह से हल्की-हल्की बारिश हो रही है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हवाओं की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। 30 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और हवाएं तेज चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है।

1 से 6 मई तक आंधी-बारिश होने की संभावना

स्काईमेट के अनुसार अगले हफ्ते तक लू चलने की संभावना नहीं है। 1 से 6 मई के बीच दिल्ली में प्री-मॉनसून गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक, धूल भरी आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। 4 से 6 मई के बीच तेज हवाओं के साथ प्री-मॉनसून तूफान आने का अनुमान है। इस वजह से अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री रहेगा। मई बारिश के लिहाज से अच्छा रह सकता है। गर्मी से राहत मिलेगी।

झारखंड के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

राज्य के 13 जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने सोमवार से मेघगर्जन और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हल्की बारिश होने से तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे झारखंड में तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

जानिए कैसा है उत्तराखंड के मौसम का हाल

उत्तराखंड के मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। गर्म हवाओं ने पहाड़ों के मौसम में भी बदलाव ला दिया है। मैदानी क्षेत्र की भीषण गर्मी का असर पहाड़ों पर भी दिखने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से बदलाव की संभावना जताई है। पहाड़ों पर बारिश होने से मैदान तक इसका असर दिखेगा। हवाओं की ठंडक से अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है। प्रदेश के कई इलाकों में पिछले दो दिनों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिला है। इससे तापमान में कुछ कमी दिख रही है। 30 अप्रैल से बारिश में वृद्धि होने से मौसम के अधिक ठंडा होने की उम्मीद है।

Read More: Weather Update: जानिए आज दिल्ली- NCR में कैसा रहेगा मौसम का हाल, झारखंड के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

राजस्थान में जारी रहेगा लू का कहर

राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, और बीकानेर जैसे क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने लू के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में हल्की धूल भरी आंधी चल सकती है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, और तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button