मौसम अपडेट

Weather Update: केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना

आज राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Weather Update: अक्टूबर के अंतिम दिनों में बारिश किन राज्यों में मचाएगी कहर, महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश का अलर्ट जारी


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी सोमवार से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

आज राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई, जबकि दिन में धूप के चलते गर्मी का अहसास हुआ। हवा की रफ्तार औसतन 10 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई, जो आज भी बनी रह सकती है।

अक्टूबर के अंतिम दिनों में बारिश किन राज्यों में मचाएगी कहर

उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश कहर बरपा सकती है। इन राज्यों में चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव देखा जाएगा। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।

जानिए मध्य प्रदेश आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के 31 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले रविवार को भी भारी बारिश हुई थी। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। रायसेन, इंदौर, बैतूल और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना

हिमाचल और उत्तराखंड में तेज हवा के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। इस बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ जाएगी। हिमाचल की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश का अलर्ट

अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मुंबई, ग्रेटर मुंबई और कोंकण में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों के 75 प्रतिशत हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुजराते के भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Read More: Weather Update: 6 अक्टूबर से दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं का कहर

केरल के विभिन्न हिस्सों में रात भर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। जिसके कारण पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं। इस मौसमी कहर से मकानों और वाहनों को क्षति पहुंची, जिसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई और यातायात भी बाधित हुआ। लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में निचले इलाकों में जलभराव हो गया और विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ गया।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button