Weather Update: जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम? इस बार रिकॉर्ड तोड़ लू चलने की है संभावना
मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल रिकॉर्ड तोड़ लू चल सकती है। इसके कारण इस सीजन सामान्य से ज्यादा गर्मी रहेगी। मैदानी इलाकों में तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या सामान्य से पांच डिग्री अधिक होगा, जिसके कारण लू की स्थिति बनी रहेगी।

Weather Update: राजस्थान में तेज हवाओं का अनुमान, बारिश की संभावना हुई कम
Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को तेज गर्मी रही। पीतमपुरा और रिज में तो तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। सफदरजंग में 3 सालों के दौरान मार्च में यह सबसे गर्म दिन रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार से तापमान में कमी आने के आसार हैं। 30 मार्च से गर्मी का प्रकोप फिर बढ़ सकता है। बुधवार को सुबह से ही तेज गर्मी लग रही थी। बुधवार का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रहा। इससे पहले 31 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा था। तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 18 से 81 प्रतिशत रहा। रिज में अधिकतम तापमान 40.1 और पीतमपुरा में 40.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और राजघाट में 21.6 डिग्री रहा।
आज कैसा रहेगा दिल्ली की मौसम?
पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। हवाएं तेज होंगी। इनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। 28 व 29 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। आंशिक तौर पर बादल भी छाएंगे। अधिकतम तापमान में और कमी होगी।
रिकॉर्ड तोड़ लू चलने की संभावना
मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल रिकॉर्ड तोड़ लू चल सकती है। इसके कारण इस सीजन सामान्य से ज्यादा गर्मी रहेगी। मैदानी इलाकों में तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या सामान्य से पांच डिग्री अधिक होगा, जिसके कारण लू की स्थिति बनी रहेगी। IMD के पूर्वानुमान में बताया गया है कि सुदूर दक्षिणी क्षेत्रों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी अपना रंग दिखाएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है। बता दें कि शहरों में बढ़ते तापमान का कारण ‘हीट आइलैंड इफेक्ट है।
यूपी में बढ़ रहा तापमान
उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम साफ और तेज धूप निकलने की वजह से झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज और कानपुर देहात में अधिकतम तापमान 40℃ के पार पहुंच गया है। कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 20℃ के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में हॉट डे का सिलसिला भी जारी हो सकता है। इसी क्रम में गुरुवार को फतेहपुर, प्रतापगढ़, चंदौली और वाराणसी समेत 13 जिलों में हॉट डे की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के अनेक हिस्सों में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है और इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चलने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश होने की काफी कम संभावना है। इसने कहा कि आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा तथा 27-28 मार्च के दौरान उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ रही है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। पर्वतीय क्षेत्र में आज आंशिक बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि गर्जन के साथ आकाशीय से बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
Read More: Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल, छू सकता है आज 38 डिग्री का पारा
इस जगह पड़ने वाली है भयंकर लू
बढ़ते तापमान के बीच आईएमडी ने सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिमी राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और गुजरात क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में और 29 से 31 मार्च के बीच ओडिशा के अंदरूनी इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसने कहा कि 27 से 29 मार्च के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलग-अलग इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com