मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल? 27 मार्च से यूपी के कई हिस्सों में लू की हो सकती है शुरुआत

बिहार में मौसम करवट बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब यहां भी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और हवाओं के बदलते रुख के कारण बिहार में भी गर्मी बढ़ने लगी है।

Weather Update: बिहार के साथ कई राज्यों में फिर से आंधी तूफान आने की संभावनाएं, राजस्थान में गर्मी के कारण बढ़ रहा तापमान


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में 9 दिन बाद धूप की तपिश ने एक बार फिर लोगों को तेज गर्मी की याद दिला ली। तेज धूप की वजह से दोपहर के समय लोगों को परेशानी महसूस हुई। पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो दिनों तक तापमान और बढ़ेगा। इसके बाद हवाएं तेज होंगी और तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान बढ़ने लगा है। धीरे-धीरे गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है। 26 और 27 मार्च को भी काफी गर्मी रहेगी। हालांकि 27 मार्च को दोपहर बाद से हवाएं तेज हो सकती हैं। इन दोनों दिन सुबह के समय भी काफी गर्मी रह सकती है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री तक रहेगा। इसके बाद 28 से 30 मार्च तक आंशिक बादल छा सकते हैं। हवाएं तेज रहेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है। तेज हवाओं की वजह से तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

बिहार के साथ कई राज्यों में फिर से आंधी तूफान आने की संभावनाएं

बिहार में मौसम करवट बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब यहां भी पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और हवाओं के बदलते रुख के कारण बिहार में भी गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं इसके पहले मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में फिर से आंधी तूफान आने की संभावनाएं जताई थी। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भारी बारिश के अनुमान है। इसी के साथ-साथ झारखंड में बोकारो, चाईबासा, दुमका, हजारीबाग और रांची में भी आंधी तूफान लगातार जारी है।

यूपी में 27 मार्च से हो सकती है लू की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में मौसम हर दिन करवट बदल रहा है। 25 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। इसी तरह 26 मार्च को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इन दोनों ही दिन प्रदेश में ना ही बारिश होने के आसार है और ना ही कहीं भी तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन 27 मार्च से प्रदेश में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।

राजस्थान में बढ़ रहा तापमान

राजस्थान में अब गर्मियों के दिन आने लगे हैं। बार-बार एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में मौसम बदलता रहा। बार-बार आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया था लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया और गर्मियों के दिन शुरू हो गए। पिछले तीन दिन से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ गया। दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

महाराष्ट्र में बढ़ा तापमान

वहीं महाराष्ट्र में मंगलवार का दिन शुष्क रहने वाला है. तापमान सुबह 22 डिग्री से लेकर दोपहर में 32 डिग्री तक रहेगा. प्रदेश में मौसम साफ रहेगा तो वहीं धुंध भी रहने के अनुमान है. हालांकि, मौसम ने यहां पर भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिसका असर दोपहर में देखने को मिलेगा।

Read More: Weather Update: जानिए दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम? तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

जानिए कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

उत्तराखंड में शुष्क मौसम होने के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का इजाफा हुआ है। मैदान से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। 27 और 28 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। चटक धूप खिलने से मार्च के आखिरी दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ो तक तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ने के आसार हैं। खासकर दिन के समय गर्मी खासा परेशान करने वाली है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button