Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। कभी-कभार तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 30 किलोमीटर तक रह सकती हैं। यह गर्म और शुष्क होंगी।

Weather Update: हीटवेव के चलते प्राथमिक स्कूलों के समय में बदलाव, वहीं राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना
Weather Update: दिल्ली में आज और कल लू का येलो अलर्ट आईएमडी ने जारी किया है। यानी दोनों दिन तापमान 43 डिग्री से अधिक रह सकता है। सूरज ने आग उगलना गुरुवार से ही शुरू कर दिया है। धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े अब लोगों को दिन भर परेशान कर रहे हैं। 28 अप्रैल को मामूली राहत मिलने की संभावना है। इससे पहले तापमान 41 से ऊपर ही बने रहने के आसार हैं। उधर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में तेजी से तापमान बढ़ रहा है।
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। कभी-कभार तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 30 किलोमीटर तक रह सकती हैं। यह गर्म और शुष्क होंगी। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रह सकता है। 26 अप्रैल को आंशिक बादल रहेंगे। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक रह सकता है।
बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार में मौसम का मिजाज मिश्रित रहेगा। पटना, गया, और भागलपुर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कुछ जिलों, विशेष रूप से पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, और अररिया में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। आईएमडी ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी शामिल है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में पड़ रही गर्मी से जनता का हाल बेहाल है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्र में ज्यादा गर्मी हो रही है। लखनऊ, वाराणसी, बलिया, प्रयागराज, बस्ती, झांसी, अलीगढ़, बरेली और कानपुर समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 40℃ के पार पहुंच गया हैं। अगले 48 घंटो के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आने वाले दिनों गर्मी और बढ़ सकती है। वहीं शुक्रवार को गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, मैनपुरी, इटावा, औरैया और हमीरपुर समेत कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना
राजस्थान में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। राज्य में न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के ज्यादातर भागों में हवा में आर्द्रता की औसतन 06 से 53 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
हीटवेव के चलते प्राथमिक स्कूलों के समय में बदलाव
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए सरकार ने परिषदीय और मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार, अब सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। विद्यार्थियों की उपस्थिति का समय प्रातः 7:30 से 12:30 बजे तक रहेगा।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com