मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम? तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर की बात करें तो आज सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर आसमान साफ नजर आएगा। इस दौरान तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। दिन का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापम 17 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। हवाएं चलेंगी लेकिन उनकी स्पीड कम रहेगी, जिसके चलते धूप की तपिश ज्यादा परेशान करेगी।

Weather Update: तमिलनाडु के कई हिस्सों में 27 मार्च से बारिश के आसार, उत्तराखंड में खिली चटक धूप


Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव का खेल जारी रहेगा। दिल्ली में अब 3 दिन गर्मी बढ़ेगी, लेकिन इसके बाद मार्च के अंतिम दिनों में एक बार फिर तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में कमी आएगी। आज मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 28 और 29 मार्च को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। हवाएं तेज चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री तक रह सकता है।

जानिए दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली एनसीआर की बात करें तो आज सप्ताह के पहले कार्यदिवस पर आसमान साफ नजर आएगा। इस दौरान तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। दिन का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापम 17 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। हवाएं चलेंगी लेकिन उनकी स्पीड कम रहेगी, जिसके चलते धूप की तपिश ज्यादा परेशान करेगी।

जानें यूपी के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान दिन के समय तेज धूप निकल सकती है, जबकि सूरज ढलने के बाद रात के समय मौसम में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। 25 और 26 मार्च को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। 27, 28 और 29 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रह सकता है। वहीं शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और तेज हवा चलने के बाद प्रदेश के तापमान में हल्की-फुल्की गिरावट दर्ज की गई है। कानपुर शहर में सबसे कम 12.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड में खिली चटक धूप

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी जनपदों तक मौसम साफ है। हालांकि 26 मार्च को उत्तरकाशी और चमोली में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। रविवार को देहरादून सहित पूरे प्रदेश में चटक धूप खिली रही। दोपहर के समय तेज गर्मी होने के कारण रविवार को भी सड़के खाली नजर आई। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तपिश बढ़ गई है। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है, जबकि रात को तापमान में हल्की कमी के कारण गुलाबी ठंड बनी हुई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन भरी ठंड हो रही है।

Read More: Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल, पहाड़ों पर जारी है बर्फबारी

तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने तमिलनाडु में दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन के शुष्क मौसम के बाद 27 मार्च से बारिश फिर शुरू होने की उम्मीद है और इसके अगले दिन तक जारी रहने की संभावना है। चेन्नई में भी सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आरएमसी के अनुसार, बारिश का कारण उत्तरी कर्नाटक से दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि रविवार तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सोमवार और मंगलवार को राज्य के कुछ अलग-अलग इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button