मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली NCR में मौसम का मिजाज, यूपी में हो सकती है बारिश गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश, धूल भरी आंधी और गरज-चमक की संभावना है।

Weather Update: जानिए बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल? महाराष्ट्र के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी


Weather Update: दिल्ली में उमस वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मंगलवार को गर्मी भी बढ़ी और उमस भी कम नहीं हुई। इसके चलते लोगों के लिए एसी के बिना रहना मुश्किल हो गया। हीट इंडेक्स 50 डिग्री और इससे अधिक रहा। कम से कम 24 मई तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। रात में भी अब उमस बनी हुई है। न्यूनतम तापमान में इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोगों को रात में भी चेन नहीं मिल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा।

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश कहर जारी

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश, धूल भरी आंधी और गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। धूल भरी हवाओं के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जानिए बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

बिहार में मौसम विभाग ने 19 से 22 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गरज, बिजली और 30-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। विशेष रूप से उत्तरी और पूर्वी बिहार में मौसम की गतिविधियां तीव्र रहेंगी। अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन बारिश के कारण उमस बढ़ सकती है।

यूपी में पड़ सकती है बारिश गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में दिन के समय धूप निकलने से गर्मी हो रही है, लेकिन रात होते ही मौसम सुहाना हो जाता है। रात के समय ठीकठाक हवा चल रही है, जिसकी वजह से लोगों को बड़ी राहत मिल जाती है। प्रदेश के बांदा जिले में सबसे ज्यादा 46.6℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 21 मई को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही तेज हवा और धूल भरी आंधी चल सकती है।

राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी

राजस्थान में लू का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जहां अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कुछ पश्चिमी हिस्सों में धूल भरी आंधी की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद कम है। लोगों को दिन के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Read More: Weather Update: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी

महाराष्ट्र के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के कई जिलों समेत मुंबई महानगर में मंगलवार की शाम जमकर बारिश हुई। महज एक घंटे की बारिश में कई अंधेरी सबवे और दहिसर में पानी भर गया। मौसम विभाग ने महानगर में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश होने की बात कही है। मुंबई सहित ठाणे और पालघर में आगामी तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button