मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए कैसा है आज दिल्ली में मौसम का मिजाज, तेलंगाना में हीटवेव का बढ़ा खतरा

झारखंड के 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

Weather Update: उत्तरकाशी में गरज और बिजली चमकने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी, झारखंड में गर्मी का भंयकर प्रकोप


Weather Update: मार्च का महीना खत्म होने में अभी 10 दिन बचे है लेकिन दिल्ली-एनसीआर में पारा अभी से चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-नोएडा में हल्की हवा चल सकती है लेकिन तापमान 32 डिग्री बना रह सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले हफ्ते तक राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ों की बात करें तो वहां पर मौसम काफी कूल बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी की वजह से वहां पर तापमान में काफी गिरावट आई है। इसके साथ ही उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।

आज दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर का पारा मार्च से ही बढ़ने लगा है। कुछ घरों में पंखों के साथ ही AC भी चालू हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस साल दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी के लिए तैयार रहना चाहिए। आज दिल्ली में दिन में थोड़ी हवा चल सकती है लेकिन उससे तापमान में ज्यादा असर नहीं होगा। वहीं 21 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना है, जब आसमान साफ हो जाएगा और धूप तेज हो जाएगी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी, और 24 मार्च तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

बिहार में कल से बदलेगा मौसम

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। पटना, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय और खगड़िया समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 20 मार्च को पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात हो सकता है। अगले 2-3 दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। असम और आसपास के इलाकों में चक्रवात विकसित हो रहा है, जिसका प्रभाव बिहार के मौसम पर भी पड़ रहा है। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ गई है और मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है।

झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी

झारखंड के 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण तापमान में 20 मार्च से गिरावट आ सकती है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 20 और 21 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में बारिश के आसार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें से तीन जिलों में गरज और बिजली चमकने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज संभावित बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आज पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, देहरादून, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में गरज और बिजली चमकने की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More: Weather Update: जानिए दिल्ली NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम, यूपी में तेज हवा के साथ होगी छिटपुट बारिश

तेलंगाना में भी हीटवेव का खतरा

तेलंगाना में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की आशंका जताई गई है। खासतौर पर उत्तरी जिलों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। IMD के अनुसार निकट भविष्य में तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं होगी। गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button