मौसम अपडेट

Weather Update: उत्तरी भारत में शीतलहर का प्रकोप, दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और बर्फबारी का असर बढ़ता जा रहा है, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश और तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में तापमान तेजी से गिर रहा है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी है।

Weather Update: ठंड, बर्फबारी और बारिश, कैसा रहेगा आपका शहर?

Weather Update: उत्तर भारत मे मौसम का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली मे आज शीत लहर और भी तेज होने के आसार है। दिल्ली मे अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है और न्युनतम तापमान 10 डिग्री केल्सियस तक पहुचने का अनुमान है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में तापमान लगातार गिर रहा है, जबकि उतराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

मुख्य शहरों का आज का तापमान (18 नवंबर 2025)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली 25°C10°C
मुंबई 30°C23°C
कोलकाता 29°C21°C
चेन्नई 28°C26°C
लखनऊ 27°C13°C
पटना 27°C16°C
रांची 23°C11°C
जयपुर 26°C13°C
शिमला 19°C04°C

बिहार में तापमान तेजी से गिरेगा

बिहार में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पटना, भोजपुर, सिवान, गया, मधुबनी और सीमांचल के इलाकों में आज से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह के समय शीतलहर का असर अधिक रहेगा।

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में मौसम का रुख पूरी तरह बदल चुका है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। तापमान अगले 24 घंटे में 4–5 डिग्री तक गिर सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का खतरा

दक्षिण भारत मे तेज बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है की 18 नवम्बर को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, और केरल मे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चेन्नई और उसके आस पास के इलाकों मे स्कूल को बंद करने का आदेश है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button