मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल, राजस्थान में 20 फरवरी तक होगी बारिश

हरियाणा और पंजाब के मौसम में भी अगले दो दिन बदलाव देखने को मिलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव इन दोनों राज्यों पर नजर आएगा। जिससे तेज हवाओं के साथ बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में हुई बारिश और बर्फबारी, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। 21 फरवरी से तापमान एक बार फिर बढ़कर 28 डिग्री पर पहुंच सकता है। 19 और 20 फरवरी को बारिश की संभावना है। 19 फरवरी को दोपहर से ही बादल छाने का अनुमान है। रात के समय हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रह सकता है।

दिल्ली में बारिश के आसार

20 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री तक रह सकता है। 21 से 23 फरवरी तक मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रह सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

दरअसल उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। दिन भर तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी है। इस बीच कई उत्तर-पूर्वी राज्यों में बादल छाए रहने से बारिश की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात में हल्का कोहरा छा सकता है।

हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम

हरियाणा और पंजाब के मौसम में भी अगले दो दिन बदलाव देखने को मिलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव इन दोनों राज्यों पर नजर आएगा। जिससे तेज हवाओं के साथ बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। साथ ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

राजस्थान में 20 फरवरी तक होगी बारिश

राजस्थान में मौसम विभाग ने कई जगह मंगलवार से बादल छाए रहने व कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार, 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में भी आज तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव हो रहा है। बारिश और बर्फबारी से तापमान कम होने और ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

Read More: Weather Update: दिल्ली में अगले दो दिन बारिश के आसार, हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

सोमवार को जम्मू कश्मीर की कई इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश और बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में गिरावट होगी और कहीं-कहीं पर शीत दिवस की स्थिति भी देखी जाएगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button