मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल? उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी का अलर्ट

बिहार के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के लोगों को गर्मी से सावधान रहने के लिए कहा है। वहीं, 33 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update: उत्तराखंड में आज हल्की बारिश की संभावना, जानिए कैसा है बिहार में मौसम का मिजाज


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर मेंगर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राजधानी (सफदरजंग) का तापमान जहां 42.3 डिग्री रहा, वहीं आया नगर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के स्तर को छू गया। आज इससे भी अधिक गर्मी रह सकती है। सुबह की शुरुआत आंधी और बूंदाबांदी से होगी। वहीं यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत का पारा तेजी से चढ़ रहा है। कुछ दिन गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है।

जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल?

पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह के समय आंधी चल सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है। 18 नवंबर को मौसम साफ हो जाएगा। 18 से 21 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। 18 और 19 मई को तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 15 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं 18 से 21 मई तक तापमान 37 से 42 डिग्री तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री तक रह सकता है।

जानिए दिल्ली में कब होगी बारिश?

दिल्ली में 22 मई को एक बार फिर से बारिश होने की संभावना है। इस दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।

जानिए कैसा है बिहार में मौसम का मिजाज

बिहार के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के लोगों को गर्मी से सावधान रहने के लिए कहा है। वहीं, 33 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है। राजधानी पटना में गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन और रात का तापमान लगभग एक जैसा है।

उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, रविवार तक राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। आईएमडी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार, अपराह्न ढाई बजे तक झांसी में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में लू चलने की संभावना है।

राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और गंगानगर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद हल्की बारिश होने तथा शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र के अनुसार आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।

Read More: Weather Update: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी

उत्तराखंड में आज हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखंड के मैदानी जिले गर्मी से तप रहे हैं। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान भी बढ़ रहा है और दोपहर के समय गर्म हवा चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। मैदानी जिलों में जहां सूरज के तेवर तल्ख हो रखे हैं तो वही पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कुछ बदला हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छा रहे हैं। गुरुवार की शाम को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछारें भी पड़ी। जिससे लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी कहीं कहीं हल्की बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने की आशंका है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button