Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में आज का मौसम, झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी
दिल्ली में दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी का असर अब भी देखने को मिल रहा है। मौसम सुहाना बना हुआ है। अगले 2 से 3 दिनों में तापमान फिर बढ़ेगा, जिससे लोगों का गर्मी का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 मार्च को हवाएं तेज रहेंगी।

Weather Update: जानिए कैसा है आज हिमाचल प्रदेश का मौसम , मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी
Weather Update: देशभर में मौसम लगातार बदल रहा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 17 मार्च 2025 के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक, 17 और 18 मार्च को दिल्ली में तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद है। राजधानी के कुछ इलाकों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे ठंड का अहसास फिर बढ़ सकता है। वहीं, पूर्वी यूपी में आंधी और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।
जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में दो दिन पहले हुई बूंदाबांदी का असर अब भी देखने को मिल रहा है। मौसम सुहाना बना हुआ है। अगले 2 से 3 दिनों में तापमान फिर बढ़ेगा, जिससे लोगों का गर्मी का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 मार्च को हवाएं तेज रहेंगी। इनकी गति 25 से 35 किमी प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। दोनों दिन अधिकतम तापमान 30 से 33 और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री तक रह सकता है। 19 और 20 मार्च को आंशिक बादल छाए रहेंगे। उधर पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश जिलों में भी मौसम ने करवट ली है। यहां कल बादल छाए रहने की संभावना है।
ऐसा है बिहार और झारखंड में आज मौसम का हाल
बिहार में भी पटना, गया, बक्सर, हाजीपुर और समस्तीपुर जैसे इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि झारखंड के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 19 मार्च के बाद हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी
मध्यप्रदेश में तेज गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। हालांकि भयंकर गर्मी से परेशान लोगों के लिए खुशखबरी है। एमपी में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
जानिए कैसा है आज हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि मौसम में सुधार होने के साथ ही चंबा के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर फिर से पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है। अब लोग बिना किसी रुकावट के जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं। राजीव मिश्रा के अनुसार, भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कुछ मार्गों में रुकावट उत्पन्न हो गई थी, लेकिन लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों के निरंतर प्रयासों से अधिकांश प्रमुख सड़कें बहाल कर दी गई हैं। अब पर्यटक आसानी से खजियार, डलहौजी, भरमौर और पांगी जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकते हैं।
Read More: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में इस दिन हैं बारिश के आसार, राजस्थान में भीषण गर्मी से लोग परेशान
झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी
झारखंड के 7 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और कुछ जिलों में गर्म हवाएं चलने के कारण ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के कारण तापमान में 19 मार्च से गिरावट आ सकती है। मौसम में बदलाव 19 मार्च से देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 19 और 20 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 21 और 22 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भीषण गर्मी के मद्देनजर लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com