Weather Update: जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल, यूपी में बढ़ा लू का खतरा
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मंगलवार शाम को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में तेज आंधी और बारिश ने दस्तक दी। आंधी तूफान के दौरान कुछ जगहों पर हवाओं की गति 50 किलोमीटर तक भी रही थी।
Weather Update: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी, वहीं 16 और 17 मई को आंधी की संभावना
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर करवट ली है, आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान में गर्मी बढ़ने के आसार हैं, जबकि बिहार में कुछ जगहों पर बारिश और कुछ में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मंगलवार शाम को दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में तेज आंधी और बारिश ने दस्तक दी। आंधी तूफान के दौरान कुछ जगहों पर हवाओं की गति 50 किलोमीटर तक भी रही थी। बारिश और आंधी की इन गतिविधियों से तापमान एक ही घंटे में कई डिग्री तक लुढ़क गया और शाम सुहावनी रही। आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। वहीं तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
जानिए कैसा रहेगा बिहार में मौसम का हाल
बिहार के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ जगहों पर भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के लोगों को गर्मी से सावधान रहने के लिए कहा है। वहीं, 33 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है। राजधानी पटना में गर्मी से लोग परेशान हैं। दिन और रात का तापमान लगभग एक जैसा है।
यूपी में ‘लू’ का खतरा बढ़ा
उत्तर प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में निरंतर बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बांदा में पारा 44 डिग्री सेल्सियस (44.2℃) को पार कर गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विभाग की मानें तो 14 मई से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में लू की छिटपुट गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। यह लू 15 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी फैल सकती है। गर्म हवाओं का यह दौर 20 मई तक प्रदेश में सक्रिय रह सकता है। वहीं 16 मई से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। 16 से 19 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
16 और 17 मई को आंधी की संभावना
स्काईमेट के अनुसार, मई आमतौर पर दिल्ली का सबसे गर्म महीना होता है। इस समय तक तापमान 43 डिग्री के ऊपर तक पहुंच जाता है। 30 मई 2024 को तापमान 46.8 डिग्री रहा था। यह बीस सालों का सबसे गर्म दिन था। 29 मई 1944 को सबसे गर्म दिन 47.2 डिग्री रहा था। यह मई का सबसे गर्म दिन रहा था। वहीं मई 2021 अपवाद रहा। इस पूरे महीने में तापमान महज तीन दिन 40 डिग्री से ऊपर रहा। दिल्ली के पास फिलहाल कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है। गर्मी के कारण कुछ स्थानों पर ऊंचे बादल बन सकते हैं। यह स्थिति अगले 4 से 5 दिन तक बनी रह सकती है। 16 और 17 मई को आंधी की संभावना कुछ ज्यादा है। इस हफ्ते मध्यम गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। यह आमतौर पर शुष्क होती हैं। इन हवाओं के कारण नमी कम रहेगी। गर्मी अधिक बढ़ेगी।
Read More: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानिए यूपी में कैसा है मौसम का हाल
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी
उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया हुआ है। हालांकि, पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश का क्रम जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चमोली, रुद्रप्रयाग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है, जबकि मैदानी जिले तप रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान भी तेजी से पड़ेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.