मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम, जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी

दिल्ली में सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हो रही है, लेकिन दोपहर होते-होते यहां तापमान बढ़ना शुरू हो जा रहा है। तेज धूप खिल रही है और दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

Weather Update: उत्तर प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं, राजस्थान में बढ़ रहा तापमान


Weather Update: राजस्थान में मौसम बदलने लगा है। यहां अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और वृद्धि देखी जाएगी। बता दें कि अरब सागर से उठ रही हवाओं के कारण राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।

जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साफ आसमान के बीच धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आसमान साफ ​​रहने और मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 64 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा

बिहार में मौसम बदल गया है। यहां सर्दियों की विदाई हो गई है और फरवरी के महीने में दिन के समय मार्च-अप्रैल वाली गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि सुबह और शाम के दौरान अभी भी मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है, लेकिन धूप खिलने के बाद से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिन से तेज हवाएं चल रही हैं। इस वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और रात में ठंड बढ़ गई हैं। हालांकि, दिन में तेज धूप खिलने से लोगों के लिए कुछ राहत भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 16 फरवरी को कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

उत्तराखंड में शुष्क रहेगा मौसम

पहाड़ों में भी मौसम बदल रहा है। उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। इसके साथ ही राज्य में पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गर्मी के कारण पहाड़ों में सूरज की तपिश देखने को मिल रही है। राजधानी देहरादून का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले बुधवार तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजस्थान में बढ़ रहा तापमान

राजस्थान में तापमान अचानक बढ़ गया है। कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यत शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 से 17 फरवरी के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

Read More: Weather Update: दिल्ली में अगले तीन दिनों तक तापमान में आएगी कमी, 14 फरवरी को कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। श्रीनगर और कई अन्य शहरों में मौसम खराब है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, श्रीनगर में तापमान कम रहा, साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार, गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा सहित कई शहरों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button