Weather Update: जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल, यूपी में गर्मी से राहत के आसार नहीं
आज दिल्ली में आंशिक बादल रहेंगे। शाम या रात के समय आंधी और बारिश की संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। 13 जून को भी हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं।
Weather Update: अगले कुछ दिनों में बिहार में प्रवेश कर सकता है मानसून, उत्तराखंड में 16 जून तक हल्की बारिश आसार
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्री-मानसून की गतिविधियां भी नजर नहीं आ रही है। राजधानी इस समय गर्म तवे जैसी तप रही है। बीते दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी 30.7 डिग्री रहा। वहीं, आज अधिकतम 44 डिग्री तक रह सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यानी गर्मी का कहर बढ़ सकता है। हालांकि, आज रात को आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बावजूद शुक्रवार को तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना है।
जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल
पूर्वानुमान के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक बादल रहेंगे। शाम या रात के समय आंधी और बारिश की संभावना है। आंधी के दौरान हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। 13 जून को भी हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं। आंधी के दौरान हवाएं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी।
अगले कुछ दिनों में बिहार में प्रवेश कर सकता है मानसून
पटना सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम सूखा और गर्म बना हुआ है। आज भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, सुपौल, अररिया और किशनगंज को छोड़कर बाकी जिलों में दिन में गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पटना, गया, भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के 19 जिलों में आज बारिश की संभावना नहीं है। इन जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अगले 2-3 दिनों में मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है।
यूपी में गर्मी से राहत के आसार नहीं
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, आज से प्रदेश में बारिश शुरू हो सकती है। कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर चलने की संभावना है और कहीं-कहीं उष्ण रात्रि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, झांसी और उसके आसपास के इलाकों में उष्ण लहर लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में 16 जून तक हल्की बारिश
उत्तराखंड में 16 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि मानसून आने में अभी समय है। प्रदेश में मानसून 20 जून के बाद ही आने के आसार है। हालांकि, मानसून से पहले होने वाली बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो जाएगा और भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी। नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशिय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। अगले तीन-चार दिन मौसम का मिजाज इसी तरह का बदला रहेगा।
Read More: Weather Update: दिल्ली में लोगों के पसीने निकाल रही गर्मी, जानिए राहत मिलने की कब है संभावना
अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम
समूचे देश में अगले 24 घंटे के मौसम का हाल बताया जाए तो अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप, उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण व गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें हो सकती हैं। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण लू पड़ सकती है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com