Weather Update: जानिए कैसा है दिल्ली NCR में आज का मौसम, बिहार के 32 जिलों में ‘हॉट डे’ की चेतावनी
दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक इन दिनों गर्मी ने कहर मचा रखा है। राजधानी दिल्ली में तो इतनी गर्मी पड़ रही है की दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
Weather Update: इन राज्यों में मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी, यूपी में 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप जारी है। बीते दिन तापमान इतना ज्यादा रहा कि शरीर को 48.9 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मौसम के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 12 जून तक बहुत गर्म मौसम बना रहेगा। आईएमडी ने कहा कि दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले दो दिनों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया गया है, लेकिन इनसे बहुत राहत मिलने की संभावना नहीं है।
जानिए कैसा है दिल्ली NCR में आज का मौसम
IMD के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन बीच-बीच में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। सोमवार और मंगलवार को भी धूल भरी आंधी आने की आशंका जताई गई है।
बिहार के 32 जिलों में ‘हॉट डे’ की चेतावनी
बिहार में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। लू और उमस से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 32 जिलों में हीटवेव (लू) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 6 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। अगले 24 घंटों तक हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
यूपी में 45 डिग्री तक पहुंचा तापमान
उत्तर प्रदेश में लू का कहर लगातार तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी और लू का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज नोएडा, झांसी समेत 27 जिलों में लू का अलर्ट है, जबकि 11 जिलों में गर्म रात्रि की संभावना है। लखनऊ में भी गर्मी अपने विकराल रूप में है। मौसम में आए बदलाव के बाद विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। आज भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस पूरे सप्ताह गर्मी इसी तरह परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिन तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है।
उत्तराखंड में कल से राहत के आसार
उत्तराखंड में झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। हालांकि, बुधवार यानी कल से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 11 जून तक उत्तराखंड तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। आज मैदानी इलाकों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से आसार हैं।
Read More: Hindi News Today: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, उत्तराखंड में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप
इन राज्यों में मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी
महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी ‘येलो अलर्ट’ जारी है। बेंगलुरु में आज सुबह से बारिश हो रही है । हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में भी ‘येलो अलर्ट’ की चेतावनी जारी की गई है, यहां पर आज से लेकर अगले तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है, जिसके लिए आईएमडी ने सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com