मौसम अपडेट

Weather Update: अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, दिल्ली में तेज धूप बढ़ा रही पारा

दिल्ली में रविवार को धूप खिली रही और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है और यह इस वर्ष में अब तक का सबसे अधिक तापमान भी रहा।

Weather Update: बिहार में पछुआ हवाओं का असर, जानिए हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?


Weather Update: देश के ज्यादातर राज्यों में ठंड का प्रभाव कम होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में दिन में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां सिर्फ सुबह-शाम ही ठंड महसूस हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में कई दिनों से मौसम भी शुष्क बना हुआ है। इसी तरह यूपी, बिहार, राजस्थान और एमपी का मौसम भी देखने को मिल रहा है। यहां भी मौसम शुष्क बना है और तापमान में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। वहीं पहाड़ी राज्यों में अभी भी शीतलहर चल रही है और बर्फबारी देखने को मिल रही है। पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण 12 फरवरी तक पहाड़ी पर बारिश और बर्फभारी का अलर्ट है।

दिल्ली में तेज धूप बढ़ा रही पारा

दिल्ली में रविवार को धूप खिली रही और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। राजधानी में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है और यह इस वर्ष में अब तक का सबसे अधिक तापमान भी रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार तक इसी तरह से धूप के साथ मौसम के हल्का गर्म रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और हवा की गति कम रहने के कारण अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली की हवा फिर हुई खराब

दिल्ली की हवा पिछले दो दिनों से ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी रही। जिसके बाद रविवार को फिर से वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई। दिल्ली में शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है और शनिवार को यहां एक्यूआई ‘मध्यम’ श्रेणी में यानी 152 दर्ज किया गया था। दिल्ली के 39 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन में से 38 के आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि राष्ट्रीय राजधानी में पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

बिहार में पछुआ हवाओं का असर

बिहार में पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में मौसम में बदलाव की संभावना है। तराई वाले इलाकों में घने कोहरे का असर जारी रहेगा जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। पटना, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और बाकी जिलों में सुबह के समय कोहरा बना रहेगा।

राजस्थान में तापमान बढ़ने के आसार

राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान आसमान साफ रहा और सभी शहरों में तेज धूप निकली। इस दौरान फतेहपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सीकर और अलवर में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा और पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 9 फरवरी को बादलों और हल्की बारिश की संभावना थी, लेकिन फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि 9 से 11 फरवरी के बीच बादल हरियाणा-पंजाब बॉर्डर की ओर शिफ्ट हो सकते हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। दोनों राज्यों में दिन में धूप खिली रहने की संभावना है जिससे सर्दी और गर्मी दोनों का एहसास होगा।

Read More: Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्‍ली-एनसीआर में मौसम का हाल, बिहार में आज शुष्क रहेगा मौसम

अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव होने वाला है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 13 फरवरी तक बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button