मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली में आज लोगों को लू से राहत मिलने की संभावना, इन राज्यों में अगले 24 घंटों बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज लू नहीं चलेगी। उधर उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भी आज लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 14 अप्रैल से एक बार फिर लू की वापसी हो सकती है।

Weather Update: बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत, गुजरात- राजस्थान समेत इन 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट


Weather Update: गर्मी और लू से परेशान दिल्लीवालों को आज राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद 3 से 4 दिन गर्मी से राहत रहेगी। 14 अप्रैल से एक बार फिर लू की वापसी हो सकती है। राजधानी में गर्मियों का मिजाज इस बार काफी परेशान कर सकता है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। बुधवार रात को भी लू का प्रकोप रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से अधिक पहुचं गया। दो साल बाद राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से अधिक के स्तर पर पहुंचा है। बुधवार सुबह से ही गर्मी महसूस हो रही थी। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा।

जानिए आज दिल्ली NCR कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम करवट लेना वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 10 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जिसमें बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में 13 अप्रैल तक तेज बारिश हो सकती है।

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत

बिहार के चार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के अनुसार, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बेगूसराय में पांच, दरभंगा में चार, मधुबनी में तीन और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

झारखंड में आज बदला मौसम का मिजाज

झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के अधिकतम तापमान में बुधवार से कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं।

इन राज्यों में अगले 24 घंटों में बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल, माहे, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

Read More: Weather Update: इन राज्यों में बारिश और ओले गिरने की संभावना, दिल्ली-NCR में लू का प्रकोप जारी

गुजरात- राजस्थान समेत इन 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान 43-46 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा है। गुजरात के कांडला में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया जोकि उत्तर भारत में सबसे ज्यादा है। मध्य प्रदेश के रतलाम में तापमान 44.2 डिग्री दर्ज हुआ। राजस्थान के बाड़मेर में 46.5 डिग्री और पिलानी में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी तरह महाराष्ट्र के अकोला और जलगांव में तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button