मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल? यूपी में गर्मी से आज मिल सकती है राहत

उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी से परेशान हैं। गुरुवार को लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 3 अप्रैल को प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस और एटा समेत कई जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।

Weather Update: जानिए किन-किन राज्यों में बारिश का कहर? इन जगहों पर लू का अलर्ट जारी


Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का असर खत्म होने बाद गर्मी कहर बरपाने को तैयार है। फिलहाल, मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म है, लेकिन आने वाले सप्ताह में यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में तेज धूप के साथ लू चलने का अंदेशा है। पूर्वोत्तर में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं, पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उधर, दक्षिण भारत केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल?

पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आंशिक बादल रहेंगे। जमीनी स्तर पर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 16 डिग्री तक रह सकता है। 4 और 5 अप्रैल को भी हवाएं तेज चलेंगी। इनकी गति 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान 37 से 40 और न्यूनतम 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 6 से 8 अप्रैल तक हवाएं कमजोर हो जाएंगी। अधिकतम तापमान बढ़कर 38 से 42 डिग्री पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान भी 19 से 23 डिग्री तक रह सकता है। यानी इस हफ्ते गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा और लोगों को अब चिलचिलाती गर्मी का सामना करना होगा।

यूपी में गर्मी से आज मिल सकती है राहत

उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी से परेशान हैं। गुरुवार को लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 3 अप्रैल को प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस और एटा समेत कई जिलों में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं। साथ ही कई जिलों में झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई गई है। लेकिन, प्रदेश में 48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ोत्तरी हो सकती है।

जानिए राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम

राजस्थान में लगातार तापमान बढ़ रहा है। अगले सप्ताह तक तेज लू चलने का अनुमान है। लेकिन, 5 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल सकता है। स्काईमेट के मुताबिक, 3 अप्रैल को भरतपुर और अलवर समेत पूर्वी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ सकती हैं। हलांकि, बारिश से बढ़ते तापमान में थोड़ा सा ब्रेक लगेगा। इसके बाद लू की संभावना जताई जा रही है।

उत्तराखंड के मौसम का हाल

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तप रहे हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में पारा चढ़ रहा है। अप्रैल महीने में इस बार गर्मी बेहाल कर सकती है। उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह और शाम के समय गर्मी से हल्की राहत मिल रही है लेकिन दिन के समय सूरज के तेवर तल्ख होने से गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने में झुलसाने वाली गर्मी बेहाल कर सकती है।

जानिए किन-किन राज्यों में बारिश का कहर?

आज 3 अप्रैल को खासतौर पर कई राज्यों में बारिश हो सकती है। केरल में हल्की बारिश, कहीं-कहीं बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। कर्नाटक में आंतरिक कर्नाटक में गरज के साथ बारिश और ओले पड़ने का अनुमान है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

Read More: Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? यूपी में गर्मी दिखा रही है तेवर

इन राज्यों में लू का अलर्ट

पिछले 2 से 3 दिन से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button