मौसम अपडेट

Weather Report: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, महाराष्ट्र में बढ़ा बाढ़ का खतरा

दिल्ली में आज यानी 21 अगस्त से 25 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ सकता है।

Weather Report: तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से चेतावनी जारी, झारखंड में आज से बारिश का कहर जारी


Weather Report: देशभर में मॉनसून जोर पकड़ चुका है और कई राज्यों में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है, वहीं हल्की बारिश के बीच उमस से लोग परेशान हैं। मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में आज यानी 21 अगस्त से 25 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ सकता है। बता दें कि पिछले दिनों यमुना नदी का पानी यमुना बाजार में घुस गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद उस जगह पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।

जानें यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आज यानी 21 अगस्त को 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, चंदौली में भारी बारिश की संभावना है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। वहीं यूपी के 15 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कानपुर ,बहराइच, बाराबंकी, फतेहपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कासगंज, खीरी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब पौने 3 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड में आज यानी 21 अगस्त को बारिश कहर बरपा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। लोगों से इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है।

झारखंड में आज से बारिश का कहर जारी

झारखंड में आज यानी 21 अगस्त को 10 से अधिक जिलों में बारिश कहर बरपाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, हजारीबाग, सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना है। लोगों से इस दौरान सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

मध्य प्रदेश के 8 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अशोकनगर, शिवपुरी, अगर मालवा, डिंडोरी, शिवपुर कला, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर में तेज बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

महाराष्ट्र में बाढ़ का खतरा

पिछले 48 घंटों से नासिक, त्र्यंबकेश्वर और इगतपुरी में लगातार जोरदार बारिश हो रही है, जिसके चलते गंगापुर सहित इगतपुरी के दो बांधों से पानी छोड़ा गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गोदावरी नदी के किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे क्षेत्र में जलस्तर और खतरे की आशंका बनी हुई है।

Read More: Weather Update: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, बिहार में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से चेतावनी जारी

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले के भद्राचलम में गोदावरी नदी का जलस्तर बुधवार को 43 फुट तक पहुंच गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पहली बाढ़ चेतावनी जारी की। सुबह आठ बज कर 15 मिनट पर नदी का जल चेतावनी स्तर पर पहुंच गया और पूर्वानुमान के अनुसार इसमें और वृद्धि होने की संभावना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button