मौसम अपडेट

Hindi News Today: जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम, उत्तराखंड में बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज पूरे प्रदेश में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद तापमान में लगातार इजाफा होने की संभावना है, जिससे राज्य के दक्षिणी हिस्सों में लू का असर महसूस किया जा सकता है।

Hindi News Today: असम में बारिश से बाढ़ और नदियों का जलस्तर बढ़ा, हिमाचल प्रदेश में आंधी का अलर्ट जारी


Hindi News Today: दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज से 12 जून तक अधिकतम तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है, जो 42 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाएगा। 8 जून से लेकर 12 जून तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम सुहावना बना रहेगा। दोपहर के समय धूप खिली रह सकती है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम तक में हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 40 से 4 डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

जानें कैसा है यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज पूरे प्रदेश में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद तापमान में लगातार इजाफा होने की संभावना है, जिससे राज्य के दक्षिणी हिस्सों में लू का असर महसूस किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने 9 और 10 जून को बुंदेलखंड, विंध्य और उससे सटे क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है।

राजस्थान के अधिकांश भागों में गर्मी बढ़ने का अनुमान

राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने व गर्मी बढ़ने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में शुक्रवार से आगामी 4-5 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज केवल कोटा-उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

उत्तराखंड में भी बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

उत्तराखंड ये सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में आसमान साफ रहने के साथ ही आंशिक रूप से बदल छाए रहेंगे। देहरादून का अधितकम तापमान 36 और न्यूनातम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग ने आगामी 10 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जरी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है। इसके चलते चारधाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को धूप और बादलों के बीच सुहावने मौसम में सफर करने की अलग ही अनुमति हो रही है।

हिमाचल प्रदेश में आंधी का अलर्ट

आईएमडी ने आज हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। बारिश और हवाओं से प्रदेश का मौसम सुहावना बना हुआ है।

Read More: Weather Update: जानिए कैसा रहेगा आज दिल्ली में मौसम का हाल, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी

असम में बारिश से बाढ़ और नदियों का जलस्तर बढ़ा

असम में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। गुरुवार को भी प्रदेश में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। बाढ़ से 21 जिलों में करीब सात लाख लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बराक नदी कछार जिले में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button