मौसम अपडेट

Delhi NCR red alert: भारी बारिश बनी मुसीबत नजफगढ़ में मकान ढहने से चार लोगों की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण नजफगढ़ इलाके में मकान के ढ़हने की वजह से तीन बच्चो समेत एक महिला की मौत हो गई।इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।

Delhi NCR red alert: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में जारी किया ‘रेड अलर्ट’

Delhi NCR red alert : मौसम में अचानक बदलाव के कारण भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। यहां तक कई पेड़ तूफ़ान और बारिश के बाद से उखड़ गिर गए हैं।इसी बीच शुक्रवार सुबह भारी बारिश के कारण नजफगढ़ इलाके में मकान के ढ़हने की वजह से तीन बच्चो समेत एक महिला की मौत हो गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि हमें सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर नजफगढ़ के खड़खड़ी नहर गांव में मकान ढहने की सूचना मिली। हमने मौके पर कई टीम तैनात कीं और मलबे से चार लोगों को निकाला।अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

Delhiites brave rain at Mayur Vihar in New Delhi on Friday. (Ajay Aggarwal/HT)

Read More-Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश के साथ चलेंगी तूफानी हवाएं, IMD ने रेड अलर्ट जारी कर घर में रहने की सलाह दी

सड़क से आसमान तक असर

दिल्ली समेत नोएडा ,गुरुग्राम और गाजियाबाद में तेज़ हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबरे सामने आ रही हैं, इसी इसके कारण सड़को पर जलभराव और ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा हैं। जिसकी वजह से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं इसके साथ खराब मौसम के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने और उतरने वाली कई फ्लाइट्स रद्द या डायवर्ट कर दी गई हैं।

उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत में भी चेतावनी

IMD के अनुसार अगले कुछ घंटो में उत्तरी पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तेज़ आंधी और भरी बारिश की संभावना हैं।आईएमडी के अनुसार, उत्तर, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों में तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। उत्तर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी चेतावनी जारी की गई है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button