एजुकेशन

विश्वभारती विश्वविद्यालय में हुई योग पाठ्यक्रम की शुरूआत

पश्चिम बंगाल की विश्वभारती विश्वविद्यालय एक नया प्रयास करने जा रही है। विश्वभारती विश्वविद्यालय वर्तमान अकादमिक सत्र में नए योग शिक्षा केंद्र के भाग के रूप में योग बीए डिप्लोमा शुरू करने जा रही है।

यह प्रकार का प्रयास विश्वविद्यालय स्तर पर पहली बार पूर्वी भारत में हो रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल में घोषणा भी की थी कि अकादमिक सत्र 2016-17 से छह केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पास पूर्णरूप से विकसित योग विभाग होगा।

बीए डिप्लोमा पाठ्यक्रम जुलाई-अगस्त से शुरू होने वाला है। आधारभूत संरचनाएं और पाठ्यक्रम विकसित होने के बाद हम योग पाठ्यक्रम में बीएससी, एमएससी और अन्य सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर देंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक नवाचार और ग्रामीण पुनर्निर्माण के निर्देशक सबुजकोली सेन ने दी है।

yoga-international-day-full

अन्य पांच विश्वविद्यालयों जिनमें योग के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

  • उत्तराखंड के एच. एन. बहुगुणा विश्वविद्यालय (गढ़वाल)
  • केरल केंद्रीय विश्वविद्यालय
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय (अमरकंटक मध्यप्रदेश)
  • मणिपुर विश्वविद्यालय (इंफाल)
  • राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (अजमेर)
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button