वीडियो

देखिए, जोरावर का पहला गाना ‘रात जश्न दी’!

अपने गानों से युवा पीढ़ी को दिवाना बनाने वाले मशहूर सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘जोरावर’ से धामाकेदार एंट्री करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

जी हां, हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, अब इस फिल्म का पहला गाना ‘रात जश्न दी’ रिलीज किया गया है। रात जश्न दी ट्रैक को आवाज दी है जैसमीन और खुद हनी सिंह ने।

जोरावर एक्शन से भरपूर फिल्म में म्युजिक और रोमांस का अच्छा तड़का लगाया गया है। हनी सिंह इस फिल्म में एक फौजी का किरदार निभाते दिखेंगे।

जोरावर फिल्म 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button