वीडियो

एड के जरिए महिलाओं का दर्द जानें

वैसे तो आज की महिलाएं हर मामलों में पुरुषों की बराबरी कर रही है। लेकिन अभी भी कई ऐसे फैसले ही जिन्हें महिलाएं नहीं ले पाती है। हाल में प्रेग्नेंगी रूकने वाली दवा आईपिल का नया एड आया है। जिसे लगभग 10 लाख लोगों ने यूट्यूब पर अभी तक देखा है। इस एड के जरिए महिलाओं में सेक्स के दौरान को क्या-क्या परेशानियों का सामना करना पड़ता है यह दिखाया गया। कैसे मर्द अपनी मर्दानगी को साबित करने के लिए एक लड़की की भावनाओं के साथ खेलते है।

आप ही इस वीडियो को देखकर इस बात का फैसला करें।

गौर करने वाली बात है जहां हर रोज लगभग हर चैनल के एड ब्रेक में एक बार कंडोम का एड ब्रेक जरूर आता है। जहां लोगों के बीच इसको लेकर जागरूकता  फैलाई जाती है। वहां लोगों को कंडोम लगाने में क्या परेशानी है। अगर कोई मर्द कंडोम लगता है तो वह मर्द नहीं है क्या?

कंडोम के एड में आने वाली सनी लियोनी को तो हम बड़े ही ध्यान से देखते है लेकिन क्या सच में उसे मानते है। कंडोम लगना मर्दानगी के खिलाफ है क्या?

क्या हम अपनी मर्दनगी साबित करने के लिए आईपिल का सहारा लेते है। प्रेग्नेंसी रोकथाम के लिए इस्तेमाल होने वाली ऐसी दवाएं महिलाओं पर शरीर प्रभाव पड़ती है। कभी किसी मर्द में इस बात का अंदाजा लगाया है कि इन सब से महिलाओं को क्या-क्या परेशानियां होती है। सिर्फ राई के दाने समान गोली उसके जीने में कितनी बड़ी मुसीबत लेकर आ सकती है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button