वीडियो

नीरजा का पहला वीडियो सॉंग हुआ रिलीज!

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की आने वाली फिल्म नीरजा का पहला वीडियो सॉंग रिलीज किया गया है, जिसका नाम है ‘जीते हैं चल’। 2016 की इस बायोपिक में सोनम नीरजा भानोट का किरदार निभाती दिखेंगी। वहीं सोनम के साथ शबाना आजमी उनकी मां का रोल निभाती दिखेंगी।

सन् 1986 में नीरजा ने पैन एम विमान में आतंकी हमले के दौरान कई यात्रियों को बचाया था, लेकिन खुद आतंकवादियों की भेट चड़ गई थी। नीरजा उस समय सीनियर एयरहोस्टेस थीं।

नीरजा सबसे कम उम्र की और पहली महिला थी, जिसे मरणोपरांत प्रतिष्ठित अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

19 फरवरी को रिलीज हो रही फिल्म को राम माधवानी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button