भारत

आम बजट हुआ पेश, यह हैं खात बातें!

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने मोदी सरकार 2016-17 का तीसरा आम बजट पेश कर दिया है। बजट की शुरूआत करते हुए जेटली ने कहा कि वह ऐसे समय पर बजट पेश कर रहे हैं, जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी से गुजर रही है। वहीं अपनी सरकार की तरीफ करते हुए उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बावजूद उनकी सरकार  काफी अच्छा काम किया है।

आइए जानते हैं आम बजट की कुछ खास बातें!

ग्रामिण विकास के लिए क्या है खास…

  • ग्रामिण विकास के लिए 87,000 करोड़ रुपए आंवटित किए हैं। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 5500 करोड़ रूपए का बजट पेश किया है।
  • मनरेगा के तहत गांवों में पांच लाख कुंए और तलाब खुदवाए जाएंगे, जिसके लिए 38,500 कोरड़ रुपए दिए गए हैं।
  • किसानों पर ऋण का बोझ कम करने के लिए 15,000 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
  • ग्रामिण भारत में डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत तीन साल के अंदर 6 करोड़ घरों को शामिल किया जाएगा।

सड़क परिवहन विकास-

  • देश में सड़क और हाइवे को बढ़ाने के लिए 97 हजार कोरड़ रुपए दिए गए।
  • नेशनल हाइवेज को 10,000 किलोमीटर और स्टेट हाइवेज को 50 हजार किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा।

arunjaitleyspeech-

सरकारी बैंक जगत-

  • सरकारी बैंकों को 25,000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
  • बैंको का आने वाले वित्त वर्ष में पुनर्पूजीकरण किया जाएगा।
  • बैंको में 50 फीसदी हिस्सेदारी करने का सोचा जा सकता है।

शिक्षा क्षेत्र-

  • उच्च शिक्षा के लिए 1,000 करोड़ रुपए किए गए आवंटित।
  • स्कूल और कॉलेजों में अब डिजिटल सर्टिफिकेट लागू किए जाएंगे।
  • 15,000 नए मल्टी स्किल हेफा सेंटर बनाए जाएंगे।
  • एससी एसटी के लिए एजुकेशन हब बनाए जाएंगे।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button