बिना श्रेणी

Tips For Healthy Eyes: अगर नजर का चश्मा लगा कर हो गए है बोर और हटाना चाहते हैं चश्मा , तो अपनाएं ये टिप्स

Tips For Healthy Eyes: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए टॉय करें ये टिप्स

  • आज के समय पर आंखों की रोशनी कम होना एक आम समस्या हो गई है
  • जाने इसे लेकर क्या है डॉक्टर की राय?
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए टॉय करें ये टिप्स

Tips For Healthy Eyes: आज के समय में आंखों की रोशनी कम होना एक आम समस्या हो गई है। छोटी-छोटी उम्र में ही बच्चों को नंबर के चश्मे लग जाते हैं, जिसके कारण लगातार मायोपिया (Myopia) और ह्यपेरोपीअ (Hyperopia) के केस बढ़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं इसके कारण आंखों से सम्बंधित बीमारियां जैसे कि ग्लूकोमा, कैटरेक्ट, मधुमेह संबंधी रेटिनोपैथी आदि बढ़ती जा रही है। लेकिन आप चाहें तो अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए काफी कुछ कर सकते है जिसकी मदद से आप अपनी आंखों की रोशनी तो बढ़ा ही सकते है साथ ही साथ अपने आंखों से हमेशा के लिए चश्मे को भी हटा सकते है। तो चलिए जानते उन घरेलू तरीकों के बारे में जिनकी मदद से आप अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ साथ अपना चश्मा भी हटा सकते है।

जाने इसे लेकर क्या है डॉक्टर की राय?

फोर्टिस हॉस्पिटल की आंखों की डॉक्टर अनीता सेठी के अनुसार ऐसी कोई डाइट नहीं है जिसकी मदद से चश्मा हटाया जा सकता है या फिर जिसकी मदद से आप चश्मे का बढ़ता हुआ नंबर रोक सकते है। चश्मा पहनने की आवश्यकता या जिसे रेफ्रेक्टिव एरर के नाम से भी जाना जाता है वो आंखों के आकर पर भी निर्भर करता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही बता दें कि आंख के नम्बर पर फैमिली हिस्ट्री का भी प्रभाव पड़ता है। यानी कि अगर माता-पिता को बचपन से चश्मा लगा है, तो संभावना होती है कि बच्चे को भी चश्मा लगे।

आपको बता दें कि रेफ्रेक्टिव एरर यानी की Refractive Error अधिकतर बचपन में ही होता है। इसलिए जरूरी होता है कि स्वस्थ आंखों के लिए हेल्दी डाइट ही ली जाए। बता दें कि गाजर और अन्य रंगीन सब्जिया विटामिन A का अच्छा स्त्रोत होती हैं। इसी लिए ये हमारी आँखों और स्किन दोनों के लिए अच्छी होती हैं। इसी के साथ बच्चों और वयस्कों में अच्छी रीडिंग और स्क्रीन आदतें होना जरूरी है। बता दें कि स्कूल के दिनों के दौरान बच्चों का स्क्रीन टाइम 1 घंटा और छुट्टी के दिन 2 घंटे तक का होना चाहिए। यही बड़े लोगों को स्वस्थ आंखों के लिए कलर्ड और पत्तों वाली सब्जियां खानी चाहिए।

Read more: New Year 2023 Upay : नए साल के पहले दिन पर्स में रखें ये चीजें, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए टॉय करें ये टिप्स

आंखों का व्यायाम: अगर आपको चश्मा लगा हुआ है और आपके चश्मे का नंबर लगातार बढ़ता जा रहा है तो आपको अपनी आंखों की रोशनी को ठीक करने के लिए रोजाना घर बैठे आंखों की कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए।

हाथ योग: अगर आप अपनी आंखों को ठीक रखना चाहते है तो आपको अपनी आंखों के लिए रोजाना कुछ योग करने चाहिए जैसे हाथ योग। इसके लिए आपको करना क्या है आपको अपने दोनों हाथों को तब तक रगड़ा है जब तक वो गर्म न हो जाएं। अब अपने हाथों को अपनी आंखों पर रखना होगा। इससे आंखों के आस-पास की नसों को आराम मिलेगा और ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ेगा।

आंखों की पुतलियों: अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते है तो इसके लिए आप आंखों की पुतलियों वाली योगा कर सकते है। इसके लिए आप अपनी आंखों की पुतलियों को क्लॉकवाइस और एंटी-क्लॉकवाइस घुमाएं। उसके बाद अपनी आंखें बंद कर लें। आपको इससे दिन में दो बार करना चाहिए। आप चाहो तो इससे दिन में दो से अधिक बार भी कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button